भारत

दूध का टैंकर पलटा, लूटने वालों में मची होड़, देखें पूरा नजारा

jantaserishta.com
7 Jun 2025 10:23 AM IST
दूध का टैंकर पलटा, लूटने वालों में मची होड़, देखें पूरा नजारा
x
वीडियो सामने आया.
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला, जब दूध से लबालब एक टैंकर पलट गया. यहां जैसे ही गांव वालों को दूध टैंकर पलटने की भनक लगी, लोग बाल्टी, डिब्बे, गैलन और जो भी बर्तन हाथ आया लेकर मौके पर टूट पड़े. क्या बच्चे, बूढ़े, महिलाएं-हर कोई दूध की ‘लूट’ में शामिल हो गया.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे लोग दूध के टैंकर में बर्तन डुबो-डुबोकर भर रहे हैं. कई लोग तो लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतज़ार करते दिखे. यह हादसा मुज़फ्फरनगर से बागपत आने के दौरान हुआ औरे एक मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया.
टैंकर चालक के भाई ने बताया कि मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ा गया, जिससे टैंकर पलट गया और ड्राइवर घायल हो गया. हादसे के बाद लोग मदद करने के बजाय बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर पहुंच गए व दूध लूटने लगे. पुलिस ने बताया कि दूध से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ड्राइवर घायल हो गया. टैंकर पलटते ही आसपास के लोग दूध लूटने के लिए मौके पर बर्तन लेकर पहुंच गए और दूध लूटने लगे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूध लूटने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हुई है. लोग बाइक और साइकिल से दूध लूटने के लिए पहुंचे हैं. आलम यह है कि जिस जगह पर टैंकर पलटा है, वहां से लेकर सड़क पर कई मीटर तक लोगों की भीड़ एकत्रित है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story