- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: बारिश के मौसम...
लाइफ स्टाइल
Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं ये हेल्दी क्रिस्पी स्नैक्स
Sarita
3 July 2025 4:53 PM IST

x
Recipe: आपने अब तक प्याज़ के पकोड़े तो कई बार खाए होंगे, लेकिन अगर इस बार कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहती हैं, तो आज हम आपको दो खास रेसिपी बताएंगे। इन स्नैक्स को आप मानसून के मौसम में अपनी फैमिली के लिए आसानी से बना सकती हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि इन्हें बनाना बेहद आसान है और इनमें ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। तो चलिए जानते हैं बरसात में कौन-कौन से हेल्दी और क्रिस्पी नाश्ते बनाए जा सकते हैं।
ओट्स वेज कटलेट:
बरसात के मौसम में ओट्स वेज कटलेट बनाने के लिए सामग्री:
1 कप ओट्स
2 उबले हुए आलू
1 गाजर
बारीक कटी हुई बीन्स
1 कप कटी हुई शिमला मिर्च
1 कटी हुई हरी मिर्च
1 कद्दूकस किया हुआ अदरक
2 चम्मच हरा धनिया
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच चाट मसाला
नमक
तेल
विधि:
मिक्सी में ओट्स को हल्का दरदरा पीस लें।
एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें। फिर उसमें गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें।
अब इसमें दरदरा पिसा ओट्स, चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालें। सब चीजों को हाथ से अच्छे से मिला लें।
इस तैयार मिश्रण को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे ओट्स थोड़ी नमी सोख लेंगे और मिश्रण थोड़ा सख्त हो जाएगा, जिससे कटलेट बनाना आसान रहेगा।
अब इस मिश्रण से मनचाहे आकार के कटलेट बना लें। चाहें तो बाहर से हल्का सूखा ओट्स या ब्रेड का चूरा लगाकर क्रिस्पी टेक्सचर पा सकते हैं।
एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और कटलेट को दोनों साइड से धीमी आंच पर सेकें जब तक वे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं।
इस तैयार ओट्स वेज कटलेट को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही डिप के साथ गरमा-गरम परोसें।
Tagsबारिशहेल्दीक्रिस्पीस्नैक्सRainHealthyCrispySnacks जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





