लाइफ स्टाइल

Recipe: व्रत में बनाएं साबूदाने की हेल्दी और टेस्टी रेसिपी, जानें कैसे

Sarita
4 April 2025 8:19 AM IST
Recipe: व्रत में बनाएं साबूदाने की हेल्दी और टेस्टी रेसिपी, जानें कैसे
x
Recipe: अगर आप चाहें तो साबूदाने को अपनी नवरात्रि डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। यह पेट के लिए हल्का होता है और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप इसे खाती हैं, तो आपको पेट में भारीपन या ब्लोटिंग आदि की समस्या नहीं होगी। ऐसे में हम आपको इस लेख में साबूदाने की मदद से बनने वाली दो टेस्टी रेसिपी और उनकी विधि बताने जा रहे हैं-
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी सबसे लोकप्रिय फास्टिंग डिश में से एक है, जो साबूदाना, उबले आलू, भुनी हुई मूंगफली और कुछ मसालों के साथ बनाई जाती है। नवरात्रि के दिनों में इसे खाकर आप अपनी सेहत व स्वाद दोनों का ख्याल रख सकते हैं।
साबूदाना खिचड़ी की सामग्री-
1 कप साबूदाना
2 आलू
आधा कप भुनी हुई मूंगफली
8 से 10 करी पत्ते
1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 हरी मिर्च – कटी हुई
जीरा
आधा कप कद्दूकस किया हुआ ताज़ा नारियल
आधा से 1 चम्मच चीनी
आधा से 1 चम्मच नींबू का रस
2-3 बड़े चम्मच घी
सेंधा नमक आवश्यकता अनुसार
1 से 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया – वैकल्पिक
साबूदाना खिचड़ी की विधि-
साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को पानी से अच्छी तरह धो लें और रात भर के लिए भिगो दें।
अगले दिन साबूदाने को अच्छी तरह से निथार कर अतिरिक्त पानी हटा दें और साबूदाना को एक बाउल में निकाल लीजिए।
अब, आलू को उबालिये और जब यह ठंडे हो जाएं तो छील कर काट लीजिये।
इसी तरह, मूंगफली को भी एक पैन में ब्राउन होने तक भूनें और ठंडा होने पर दरदरा पाउडर बना लें।
निथारे हुए साबूदाने में दरदरा पिसा हुआ मूंगफली का पाउडर, नमक और चीनी मिला दीजिये।
अब मूंगफली का तेल या घी गरम करें। सबसे पहले जीरा को चटकने और ब्राउन होने तक भून लें।
अब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। कुछ सेकंड के लिए भूनें और फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।
करी पत्ता और अदरक दोनों वैकल्पिक हैं और इन्हें छोड़ा जा सकता है। अगर आप नवरात्रि में इन्हें नहीं खाते हैं तो।
अब इसमें कटे हुए उबले आलू डालें और एक मिनट के लिए भूनें।
साबूदाना डालें। लगभग 5 से 7 मिनट के लिए धीमी आंच पर अक्सर हिलाते रहें।
जल्दी ही साबूदाना पक जाएगा, इसे ओवरकुक करने से बचें।
अब आंच बंद कर दें और नींबू का रस और कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
अंत में सर्व करते समय आप इसमें कुछ कसा हुआ ताजा नारियल भी डाल सकते हैं।
गरमा-गरम साबूदाने की खिचड़ी का आनंद लें।
Next Story