- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: फास्टिंग...

x
Recipe: हालांकि, कुछ लोग व्रत तो रख लेते हैं लेकिन उन्हें पूरे दिन कमजोरी महसूस होती रहती है। ऐसे में आप फलाहार की उन चीजों को खाएं जिससे तुरंत एनर्जी मिल सके। व्रत में लौकी की खीर सबसे बेस्ट है। इसे आप आसानी से बना सकते हैं और ये पेट के लिए भी काफी अच्छी होती है। क्योंकि खीर मीठी होती है इसलिए आप तुरंत एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसका स्वाद भी इतना अच्छा है कि बिना फास्ट के भी लोग खाने की डिमांड कर सकते हैं। देखिए कैसे बनाएं लौकी खीर-
लौकी की खीर बनाने के लिए आपको चाहिए-
- फ्रेश लौकी
- फुल क्रीम दूध
- काजू का पेस्ट
- 1-2 बड़ा चम्मच घी
- कुछ मेवा जैसे बादाम, पिस्ता, किशमिश
- इलायची पाउडर
- चीनी
लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले ताजी लौकी को धोकर छील लें और फिर इसे कद्दूकस करें। अब एक पैन में घी गर्म करें और फिर इसमें सभी मेवा को अच्छे से भून लें। अब इसमें कद्दूकस की लौकी डालें और इसे भी अच्छे से पका लें। फिर इसमें फुल क्रीम दूध डालें और उबाल आने दें। जब उबाल आ जाए तो इसमें काजू का पेस्ट डालें औऱ अच्छे से मिक्स करें। 5 से 10 मिनट तक इसे पकाएं और अच्छे से मिक्स करें। काजू का पेस्ट खीर को बहुत मलाईदार स्वाद देता है। इसलिए इसे जरूर मिक्स करें। फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें। जब खीर में गाढ़ापन दिखने लगे तो आंच बंद करें। फिर इसे एक कटोरी में निकालकर भोग लगाएं और सभी को खिलाएं।
Tagsफास्टिंगलौकीखीर Fastinggourdkheerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





