लाइफ स्टाइल

Recipe: ओट्स से बना केक, इस बेहद आसान रेसिपी को अपनाएँ

Sarita
19 July 2025 6:39 AM IST
Recipe: ओट्स से बना केक, इस बेहद आसान रेसिपी को अपनाएँ
x
Recipe: क्या आपने कभी ओट्स केक की रेसिपी ट्राई की है? अगर नहीं, तो यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को ओट्स केक का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। ओट्स केक बनाने के लिए आपको एक कप ओट्स, हाफ कप गेहूं का आटा, एक कप गुनगुना दूध, हाफ कप चीनी या फिर गुड़, एक स्पून बेकिंग पाउडर, हाफ स्पून बेकिंग सोड़ा, हाफ स्पून वेनिला एसेंस, 1/4 स्पून घी या फिर तेल, दो स्पून किशमिश और चुटकी भर नमक की जरूरत पडे़गी।
पहला स्टेप-
सबसे पहले आपको ओट्स को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लेना है। अब एक कटोरे में पिसे हुए ओट्स के साथ दूध निकाल लीजिए।
दूसरा स्टेप- अब एक दूसरे कटोरे में घी या फिर तेल के साथ गुड़ या फिर चीनी को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
तीसरा स्टेप- इसके बाद एक और कटोरा निकालिए और फिर इसमें गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक निकालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए।
चौथा स्टेप- अब इस मिक्सचर को ओट्स और दूध वाले मिक्सचर में मिला दीजिए। इसके बाद इस मिक्सचर में गुड़-घी/तेल और वेनिला एसेंस भी मिक्स कर लीजिए।
पांचवां स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लेने के बाद इसमें किशमिश भी एड कर लीजिए। अगर आप चाहें तो काजू और बादाम भी एड कर सकते हैं।
छठा स्टेप- केक टिन को अच्छी तरह से ग्रीस कर इसमें बैटर सेट कर लीजिए। अब केक टिन को कड़ाही में डालकर लगभग 45 मिनट तक कड़ाही को ढके रहने दीजिए जिससे बैटर अच्छी तरह से बेक हो जाए।
ओट्स केक को ठंडा होने दीजिए और फिर सर्व कर इसके टेस्ट का लुत्फ उठाइए। इस केक को खाने के बाद आपकी कुछ मीठा खाने की क्रेविंग भी दूर हो जाएगी और आपकी सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।
Next Story