- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rajma Roll:अपने...
लाइफ स्टाइल
Rajma Roll:अपने पसंदीदा व्यंजन के साथ दिन की स्वस्थ शुरुआत
Sarita
26 July 2025 11:59 AM IST

x
Rajma Roll: फिलहाल हम आपको राजमा से तैयार होने वाले रोल के बारे में बताने जा रहे हैं। यह डिश न सिर्फ स्वाद से परिपूर्ण होती है बल्कि ये शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। आपको भी अगर राजमा खाना भाता है और दिन की हेल्दी शुरुआत करना चाहते हैं तो इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। राजमा खाने से वजन तो कंट्रोल होता ही है, साथ ही इससे हड्डियां मजबूत होकर दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। इसे बनाना काफी आसान है। एक बार चखने के बाद ये बच्चों की फेवरेट डिश में से एक बन जाएगी। इसे टिफिन में भी रख सकते हैं या दोपहर में स्नैक्स के तौर पर भी सर्व किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
गेहूं आटा – 2 कप
राजमा उबले – 1 कप
पत्तागोभी कटी – 1 कप
खीरा कद्दूकस – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
प्याज कद्दूकस – 1
टमाटर कटा – 1
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
दही फेंटा हुआ – 1/2 कप
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
टोमेटो सॉस – 2-3 टी स्पून
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में आटा छान लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा तेल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। इस बीच राजमा को कुकर में डालकर 4-5 सीटियां आने तक उबाल लें।
- इसके बाद कुकर से राजमा निकालकर एक बर्तन में डाल दें और उसे चम्मच की मदद से दबा-दबाकर मैश कर लें।
- अब आटे को लेकर उसकी लोइयां बनाएं और एक-एक रोटी लेकर बेलें और उसे तवे पर हल्का सेककर उतार लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद प्याज, टमाटर, हल्दी, जीरा आदि मसाले डालकर तब तक फ्राई करें जब तक कि प्याज और टमाटर नरम न हो जाए।
- अब इसमें मैश किया हुआ राजमा डालें और करछी की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिक्स कर दें।
- फिर टमाटर सॉस, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर इसे पकने दें। अब दही की ड्रेसिंग बनाने के लिए एक बाउल में दही फेंट लें।
- इसके बाद इसमें बारीक लंबी कटी पत्ता गोभी, कसा हुआ खीरा और नमक डालकर मिक्स कर दें।
- अब रोल बनाने के लिए पहले रोटी लेकर तवे पर फिर से गरम करें और उसके बाद उसे प्लेट में उतार लें।
- इसके ऊपर टमाटर सॉस और गार्लिक चटनी लगाएं। इसके बाद राजमा स्टफिंग लगाकर ऊपर दही से तैयार की गई ड्रेसिंग को चारों ओर फैला दें।
- अब रोटी का रोल बना लें। इसी तरह सारी रोटियों से राजमा रोल बना लें। राजमा रोल बनकर तैयार हो चुके हैं।
TagsRajma Rollव्यंजनस्वस्थशुरुआतRajma RollRecipeHealthyStart जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





