लाइफ स्टाइल

Raita Recipes: गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा तो डाइट में जरूर शामिल करें रायता

Sarita
4 May 2025 10:24 AM IST
Raita Recipes: गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा तो डाइट में जरूर शामिल करें रायता
x
Raita Recipes: रायता में मौजूद दही में प्रोबायोटिक्स डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और पेट को हल्का रखते हैं। आज की इस खबर में हम आपको हेल्दी और टेस्टी रायते बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं, जो गर्मी में आपके खाने को और लजीज और मजेदार बना देगी।
बूंदी रायता :
बूंदी का रायता झटपट और काफी आसानी से बन जाता है। यह रायता खाने में हल्का और मसालों से भरपूर होता है। बूंदी का मिक्सचर इसे और स्वादिष्ट बना देता है। बूंदी के रायते के लिए आपको काफी सामग्री की जरूरत भी नहीं होती है। इसके लिए आपको 1 कप दही और आधा कप बूंदी की जरूरत होती है। इन दोनों को मिलाकर इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर मिक्स कर दीजिए और आधा चम्मच नमक, लाल मिर्च और आधा चम्मच काला नमक मिला दीजिए फिर इसे खान के साथ परोस लें।
खीरा रायता:
खीरा और दही की जोड़ी गर्मी में शरीर को इंस्टेंट ठंडक पहुंचाती है। यह रायता हेल्दी और हाइड्रेटिंग होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अच्छे से दही फेंट लेनी है। फिर खीरे को अच्छे से कद्दूकस भी कर लेना है। दही में खीरा मिला दें और नमक सहित सारे मसाले भी डाल दें। फिर इसको गार्निश करने के लिए ऊपर से धनिया मिला दें और फिर फ्रिज में ठंडा कर लें। इसे खाकर आपका दिन बन जाएगा।
पुदीना रायता:
गर्मी में पुदीना का ट्रेंड काफी रहता है। पुदीने का रायता हर कोई बहुत ही चाव से भी खाता है। इसकी रेसिपी भी काफी आसान होती है। पुदीने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीना की कुछ पत्तियां ले लीजिए फिर इसे पीस लीजिए। दही को अच्छी तरह से फेंट कर उसमें काला नमक और चीनी मिला लीजिए। इसमें सब कुछ अच्छे से मिलाकर इसे फ्रिज में रख दीजिए और फिर ठंडा-ठंडा परोस लीजिए।
गर्मियों में यह रायता भी काफी पसंद किया जाता है। अनार के जूसी दाने इस रायते को अलग ही लेवल पर ले जाते हैं। यह हेल्दी होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होता है। इस रायता को बनाने के लिए आपको सबसे पहले अच्छे से दही को फेंट लेना है और अच्छे से स्मूद भी कर लेना है। फिर इसमें कुछ अनार के दाने मिला लें और कुछ मसाले भी मिला लें। इसे हल्के हाथों से मिक्स कर लें और ठंडा ही सर्व भी कर लें। यह हर किसी को बहुत पसंद आएगा।
Next Story