- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ragi Dosa Recipe: 20...
लाइफ स्टाइल
Ragi Dosa Recipe: 20 मिनट में बनाएं हेल्दी, क्रिस्पी और टेस्टी डिनर, ट्राई करें ये इंस्टेंट रागी डोसा रेसिपी
Sarita
29 July 2025 11:09 AM IST

x
Ragi Dosa Recipe:डायबिटीज़ कंट्रोल करने के साथ-साथ पाचन तंत्र का भी ख्याल रखता है। सबसे खास बात यह है कि यह डोसा बिना किसी फ़र्मेंटेशन के झंझट के 15 से 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है और अपने कुरकुरे स्वाद से हर उम्र के लोगों का दिल जीत लेता है। अगर आप हेल्दी खाने के साथ एक टेस्टी ट्विस्ट चाहते हैं, तो रागी डोसा आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी आसान और हेल्दी रेसिपी।
रागी डोसा बनाने की सामग्री:
रागी का आटा – 1 कप
सूजी – एक चौथाई कप
दही – आधा कप
पानी – आवश्यकता अनुसार
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
प्याज – 1 बारीक कटा (ऑप्शनल)
करी पत्ता – 6 से 7 पत्ते बारीक कटे
हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा
नमक – स्वादानुसार
राई – आधा चम्मच
तेल – सेंकने के लिए
रागी डोसा बनाने की विधि:
एक बड़े बर्तन में रागी का आटा, सूजी और दही डालें. अब इसमें पानी डालते हुए पतला बैटर बनाएं. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर में गांठें नहीं होनी चाहिए. अब इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. उसमें राई डालें, फिर करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालें. इसे हल्का भून लें। अब इस तड़के को बैटर में डालें.
अब बैटर में कटा प्याज, हरा धनिया और नमक मिलाएं. अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी और मिलाएं. बैटर पतला और बहने लायक होना चाहिए ताकि डोसा क्रिस्पी बने.
नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. अब एक करछी बैटर लेकर तवे पर फैलाएं. इसके बाद बैटर को गोल-गोल पतला फैलाएं. धीमी आंच पर पकाएं और किनारों से तेल डालें. जब डोसा क्रिस्पी और सुनहरा हो जाए तो पलटे बिना ही निकाल लें.
रागी डोसा को नारियल की चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ गरमागरम सर्व करें|
Next Story





