- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Pyaz Mirch Chilla:...

x
Pyaz Mirch Chilla: आज हम आपके लिए ऐसी ही एक रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप कुछ मिनटों में बनाकर सर्व कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं प्याज मिर्च चीला रेसिपी के बारे में. यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है. सेहत के मामले में भी यह बहुत फायदेमंद है. तो आइए अब इसकी सिंपल रेसिपी आपको बताते हैं|
प्याज मिर्च चीला बनाने की सामग्री:
बेसन – 200 ग्राम
सूजी – 2-3 चम्मच
लाल मिर्च – 1/4 चम्मच
हल्दी – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/4 चम्मच
सूखा धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च – 1
हरा धनिया – 1/4 कप
प्याज – 2
नमक – स्वादानुसार
प्याज मिर्च चीला बनाने की विधि:
प्याज मिर्च चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और सूजी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
इसके बाद इसमें नमक, मिर्च, हल्दी, अजवाइन, सूखा धनिया, दही और पानी डालकर स्मूथ बैटर तैयार कर लें.
इसे आप 10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें.
अब आप प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च काट लें और इन सभी को बेसन के घोल में मिला दें.
इसके बाद आप तवा गर्म करके उसमें थोड़ा तेल डालकर चिकना कर लें.
अब आप इस पर 2 चम्मच घोल डालकर फैला लें और उसके ऊपर थोड़ा तेल भी डालें.
थोड़ी देर बाद आप हल्के हाथों से चीला को पलटें.
इसे आप दोनों तरफ पलट कर पका लें और एक प्लेट में निकाल लें.
इसे आप किसी चटनी या फिर कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं|
TagsPyaz MirchChillaस्वादिष्टसेहतमंदप्याजमिर्चचीला Pyaz MirchTastyHealthyOnionChilla जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





