- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Pumpkin Soup Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Pumpkin Soup Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और क्रीमी सूप
Sarita
2 Sept 2025 9:27 AM IST

x
Pumpkin Soup Recipe: यह एक लो कैलोरी सूप है जिसे हेल्दी डाइट फॉलो करने वाले लोग अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं. पंपकिन सूप यानी कद्दू का सूप न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. हल्के मसालों और क्रीमी टेक्सचर के साथ तैयार यह सूप बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है. आइये जानते है पंपकिन सूप बनाने का आसान तरीका|
पंपकिन सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री :
कद्दू – 2 कप कटे हुए
प्याज – 1 कटा हुआ
लहसुन – 3-4 कली
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
घी/तेल – 1 टेबलस्पून
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सब्जी का पानी – 2 कप
क्रीम या दूध – 2 टेबलस्पून (ऑप्शनल)
हरा धनिया – गार्निश के लिए
पंपकिन सूप बनाने की विधी:
एक पैन में घी या तेल गर्म करें. इसमें प्याज ,लहसुन और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
अब इसमें कटा हुआ कद्दू डालें और 3-4 मिनट तक भून लें.
इसमें पानी डालें और ढककर 10-12 मिनट तक पकाएं जब तक कद्दू नरम न हो जाए.
गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने छोड़ दें.
अब मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें.
इसे वापस पैन में डालकर 2-3 मिनट तक उबालें.
उबाल आने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक,काली मिर्च पाउडर और क्रीम (अगर आप चाहें) डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
अब गरमागरम सूप को एक बाउल में निकालकर धनिया पत्ता से गार्निश करें और इसे सर्व करें|
TagsPumpkin Soupहेल्दीक्रीमी सूपPumpkin SoupHealthyCreamy Soup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





