- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Pranayama Benefits: इन...
लाइफ स्टाइल
Pranayama Benefits: इन प्राणायाम श्वास अभ्यास से करें दिन की शुरुआत
Sarita
4 Aug 2025 12:04 PM IST

x
Pranayama Benefits: इसके नियमित अभ्यास से वज़न कम होता है, शरीर के अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं और आंतरिक अंग भी स्वस्थ रहते हैं। हृदय स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। साथ ही, प्राणायाम के अभ्यास से न केवल मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि शरीर को डिटॉक्सीफाई करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
हृदय को स्वस्थ और सकारात्मक तरीके से शुरू करने के लिए, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें। यहाँ आपको ऐसे प्राणायामों के बारे में बताया जा रहा है जो श्वास अभ्यास के माध्यम से पूरे शरीर के लिए लाभकारी हैं।
अनुलोम-विलोम:
इसे नाड़ी शुद्धि प्राणायाम भी कहा जा सकता है। इसे श्वसन अभ्यास के लिए एक शांत स्थान पर सुखासन या पद्मासन में बैठकर दाएं हाथ के अंगूठे से दाहिनी नासिका बंद करें और बाईं नासिका से श्वास लें।
अब अनामिका और छोटी उंगली से बाईं नासिका बंद करें और दाहिनी नासिका से श्वास छोड़ें। यही प्रक्रिया उलटी दिशा में दोहराएं। इस प्रक्रिया को 5-10 मिनट तक करें।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम के फायदे:
अनुलोम-विलोम का अभ्यास मानसिक तनाव को कम करता है। फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है। एकाग्रता और फोकस बढ़ाता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।
भस्त्रिका प्राणायाम:
ऊर्जा देने वाले इस श्वास अभ्यास के लिए रीढ़ सीधी करके बैठें। गहरी सांस लेते हुए जोर से सांस बाहर निकालें। यह प्रक्रिया तेजी से करें, लेकिन बहुत अधिक बल न लगाएं। इसे 2-5 मिनट तक करें।
भस्त्रिका प्राणायाम के लाभ:
भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास फेफड़ों की शक्ति बढ़ाता है। ऑक्सीजन लेवल सुधारता है। आलस और सुस्ती दूर करता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
कपालभाति प्राणायाम:
कपालभाति प्राणायाम को शरीर को डीटॉक्स करने वाला अभ्यास कहा जा सकता है। इसके अभ्यास के लिए पद्मासन में बैठकर कमर सीधी रखें। फिर गहरी सांस लें और फिर पेट को अंदर खींचते हुए तेज़ी से सांस बाहर छोड़ें। यह प्रक्रिया लगातार करते रहें। इसे 5-10 मिनट तक करें।
कपालभाति के लाभ:
शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालता है।
पेट और डायजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है।
चेहरे की चमक बढ़ाता है।
वजन घटाने में मदद करता है।
TagsPranayamaप्राणायामश्वासअभ्यास Pranayamabreathingpractice जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





