लाइफ स्टाइल

Poha Pulao Recipe: ढेर सारी सब्जियों के साथ बनाएं हेल्दी और फ्लेवरफुल पोहा पुलाव

Sarita
24 Aug 2025 10:49 AM IST
Poha Pulao Recipe: ढेर सारी सब्जियों के साथ बनाएं हेल्दी और फ्लेवरफुल पोहा पुलाव
x
Poha Pulao Recipe: यह डिश न सिर्फ खाने में हल्की और झटपट बनने वाली है बल्कि इसमें ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल करने से यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो जाती है. पोहा पुलाव का सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें आपको चावल जैसा टेस्ट भी मिलताहै और पोहे की लाइटनेस भी. यही वजह है कि इसे आप सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन, लंच या फिर डिनर किसी भी टाइम आराम से बना सकते हैं. अगर आप रोज एक ही चीज खा-खाकर बोर हो चुके हैं तो पोहा पुलाव एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.
पोहा पुलाव बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
मोटा पोहा – 2 कप
प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
गाजर – 1 कटी हुई
बीन्स – आधी कप कटी हुई
मटर – आधा कप
शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
तेल/घी – 2 बड़े चम्मच
जीरा – आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – सजाने के लिए
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
पोहा पुलाव बनाने की विधि:
सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर हल्के हाथ से पानी से धो लें. इस बात का ख्याल रखें कि पोहा ज्यादा गीला न हो जाए. सुखाने के लिए इसे 5 मिनट तक छलनी में रख दें ताकि सारा पानी निकल जाए.
अब एक कढ़ाही में तेल या घी गरम करें और इसमें जीरा डालें और जब यह चटकने लगे तो प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भून लें.
अब इसमें गाजर, बीन्स, मटर और शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालकर हल्का नरम होने तक पकाएं.
अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें और थोड़ी देर भूनने के बाद गैस धीमी कर दें.
तैयार किए हुए पोहे को कढ़ाही में डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए सब्जियों और मसालों के साथ मिक्स कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि पोहा टूटे नहीं.
अंत में ऊपर से थोड़ा गरम मसाला छिड़कें और नींबू का रस डाल दें और अच्छे से मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दें|
Next Story