लाइफ स्टाइल

Phalsa Chutney: सेहत के लिए भी फायदेमंद है ये स्वादिष्ट खट्टी-मीठी डिश

Sarita
8 May 2025 6:24 AM IST
Phalsa Chutney: सेहत के लिए भी फायदेमंद है ये स्वादिष्ट खट्टी-मीठी डिश
x
Phalsa Chutney: फालसे की चटनी खाने का अलग ही मजा होता है। खून की कमी से परेशान लोग अगर यह बनाकर खाएं तो ये उनके लिए बेहद लाभकारी हो सकती है। आप अब तक यूं तो कई प्रकार की चटनियां चख चुके होंगे, लेकिन इस बार इस नई और अलग डिश को आजमाकर देखें। ये चटनी स्वाद में भी सबको तगड़ी टक्कर देती है। आप हमारी बताई रेसिपी की मदद से इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
फालसा – 1/2 किलो
गुड़ – 1/2 कटोरी
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
काला नमक – स्वादानुसार
सादा नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले फालसे को लें और उन्हें साफ पानी में अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें पानी डालकर फालसे को उबाल लें।
- जब फालसे अच्छी तरह से उबल जाएं तो गैस बंद कर दें और उन्हें छलनी की मदद से छानकर ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- कुछ वक्त बाद जब फालसे ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सी के जार में डाल दें और फिर जार का ढक्कन लगाकर पीस लें।
- अब फालसा के तैयार पेस्ट को छलनी से छान लें, जिससे फालसे के सारे बीज निकल जाएं। अब एक कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब कड़ाही गरम हो जाए तो उसमें फालसे का पेस्ट डाल दें। इसे चम्मच की मदद से तब तक चलाते रहें जब तक की फालसे के पेस्ट में मौजूद सारा पानी सूख ना जाए।
- जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो इसमें गुड़, काला नमक, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- गुड़ डालने से जो पानी छूटेगा उसे भी पकाते हुए पूरी तरह से सुखा लें। चटनी बनने में 5-7 मिनट का वक्त लगेगा। अब गैस बंद कर दें। तैयार है फालसे की चटनी।
Next Story