- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Matar Daliya Recipe: ...
लाइफ स्टाइल
Matar Daliya Recipe: मिनटों में बनाएं यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी
Sarita
13 Jan 2026 7:55 AM IST

x
Matar Daliya Recipe: यह डिश लाइट और न्यूट्रिशियस होती है, इसलिए इसका सेवन वे लोग भी कर सकते हैं जो वजन घटाना चाहते हैं, जिन्हें डायबिटीज है, या जो डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स का सामना कर रहे हैं. बता दें हरे मटर में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन पाया जाता है, जबकि दलिया लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. हरे मटर और दलिया का यह कॉम्बिनेशन शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है|
सामग्री:
दलिया – 1 कप
हरी मटर – आधा कप फ्रेश या फ्रोजन
प्याज – 1 बारीक कटा या ऑप्शनल
टमाटर – 1 बारीक कटा
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – 1 छोटा चम्मच
पानी – 3 से 4 कप
मटर दलिया बनाने की आसान रेसिपी:
मटर दलिया बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही या प्रेशर कुकर में दलिया को हल्का सा सूखा भून लें, ताकि उसकी खुशबू अच्छी आ जाए.
इसके बाद गैस पर कुकर रखें और उसमें तेल या घी डालें. अब इसमें जीरा डालकर अच्छे से चटकने दें और फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद इसमें टमाटर, हल्दी और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह से पकाएं.
जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब उसमें हरी मटर डालें और 2 से 3 मिनट तक इसे चलाते रहें. इसके बाद भुनी हुई दलिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें और 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं. गैस बंद करने के बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें|
मटर दलिया को आप दही, हरी चटनी या नींबू का रस डालकर और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं. वहीं, अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसमें गाजर, बीन्स या शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भी मिला सकते हैं|
TagsMatar Daliyaटेस्टीहेल्दीPea Daliyatastyhealthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





