लाइफ स्टाइल

पपीते के पत्ते डेंगू में सबसे कारगर है, इस तरह बनाए जूस

Rounak Dey
27 April 2023 12:02 AM IST
पपीते के पत्ते डेंगू में सबसे कारगर है, इस तरह बनाए जूस
x
पपीते के पत्तों का जूस बनाने की तरीका।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मच्छर हम सभी के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं। जी दरअसल मच्छर से डेंगू नामक खतरनाक बीमारी फैलती है। मादा मच्छर के काटने से डेंगू इंसान को जकड़ लेता है और डेंगू वाले मच्छर ज्यादातर साफ-सुथरी जगह पर पाए जाते हैं। आपको बता दें कि डेंगू टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3, टाइप-4 के होते हैं। इसको आम भाषा में हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। जी हाँ और इसके सबसे ज्यादा मामले अक्टूबर-नवंबर महीने में ही सामने आते हैं। इसी के चलते सावधानियां बरतना और खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आपको बता दें कि पपीते के पत्तों में कैंसररोधी गुण होते हैं जो इम्‍यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसी के साथ ही बैक्टेरिया की ग्रोथ को रोकने में भी सहायक हैं। अब हम आपको बताते हैं पपीते के पत्तों का जूस बनाने की तरीका।

सामग्री-

4-5 पपीते के पत्ते

6-7 काली मिर्च

6-7 तुलसी के पत्ते

1/4 गिलास पानी

1 कॉटन का कपड़ा (आप रुमाल ले सकते हैं)

पपीते के पत्ते का जूस कैसे बनाए- सबसे पहले पपीते के पत्ते को अच्छे से धोकर एक कपड़े से पोंछकर प्लेट में रखें और सभी पत्तों के पीछे से डंठल काट लें। डंठल अलग करने के बाद एक प्लेट में पत्तों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख लें। पत्तों को काटने के बाद अब हम इनका जूस बनाएंगे। अब जूस बनाने के लिए एक मिक्सर जार में सभी पत्तों को डाल देंगे। ऊपर से थोड़ी पानी,काली मिर्च और तुलसी की पत्ती भी डाल दें। अब मिक्सर के जार को ठीक से बंद करके पपीते के पत्तों को ग्राइंड कर लें। अब मिश्रण को एक गिलास में निकाल लें। वहीं इसे बाद हम एक बाउल लें। इसके ऊपर कॉटन के साफ कपड़े की मदद से ग्राइंड किए गए पत्तों को छान लें। इससे पत्तों का सारा जूस बाउल में आ जाएगा। अब सूखा मिश्रण कपड़े से निकालकर फेंक दें।

FacebookTwitterWhatsAppCopy LinkEmailShare

Next Story