- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Uttapam : ...
लाइफ स्टाइल
Palak Uttapam : बच्चों को कुछ हेल्दी और टेस्टी खिलाना हैं तो जल्दी से बनाएं पालक उत्तपम
Sarita
19 March 2025 10:40 AM IST

x
Palak Uttapam : यह न केवल पालक के सभी पोषक तत्वों को बरकरार रखता है, बल्कि यह बच्चों के नाश्ते के लिए हल्का और पौष्टिक विकल्प भी है. आज हम आपको पालक उत्तपम बनाने की विधि बताएंगे, जो काफी स्वादिष्ट लगती है|
सामग्री (Palak Uttapam Recipe)
सूजी – 1 कप
पालक – 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
दही – 1/2 कप
पानी – 1/4 कप
बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
हरा धनिया – 1 छोटा चम्मच
राई – 1/2 छोटा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
अदरक – 1/2 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
तेल – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
विधि (Palak Uttapam Recipe)
एक बर्तन में सूजी, दही और पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें. अब इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए. अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा लगे तो थोड़ा और पानी डाल सकते हैं.
अब इस बैटर में बारीक कटी पालक, हरा धनिया, हल्दी (वैकल्पिक), अदरक और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
एक तवा या नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें. तेल गर्म होने पर राई और जीरा डालें और तड़कने दें. फिर यह तड़का बैटर में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब तवे पर थोड़ा तेल डालें और मिश्रण को छोटे-छोटे भागों में डालकर फैलाएं. इसे ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकने दें. फिर पलट कर दूसरी ओर से भी हल्का सुनहरा होने तक पकाएं|
TagsPalak Uttapamहेल्दीटेस्टीपालक उत्तपम Palak UttapamHealthyTastySpinach Uttapamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





