- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Momos Recipe:...

x
Palak Momos Recipe: मैदा पचने में भारी होता है और आंतों में चिपककर कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को न्योता देता है. लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए लाए हैं एक हेल्दी ट्विस्ट – पालक से बने हरे-भरे मोमो! ये दिखने में भी शानदार लगते हैं और स्वाद में भी कमाल के होते हैं. सबसे खास बात – ये आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि|
सामग्री:
पालक – 100 ग्राम
गेहूं का आटा – 1 कप
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – आधा चम्मच
इंस्टेंट नूडल्स (मैगी) – 1 पैकेट
पत्ता गोभी – आधा कप (बारीक कटी हुई)
पनीर – 1 पीस (कद्दूकस किया हुआ)
काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
पालक का आटा तैयार करें: सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर मिक्सी में पीस लें. अब इस पालक पेस्ट में स्वाद अनुसार नमक मिलाकर आटा गूंथ लें. आटे को ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें.
फिलिंग तैयार करें: एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें और नूडल्स (मैगी) पका लें. जब यह ठंडी हो जाए, तो अलग रखें. अब एक और पैन में थोड़ा तेल डालकर पत्ता गोभी और अन्य सब्जियों को हल्का सा भून लें.
स्टफिंग मिलाएं: ठंडी हुई नूडल्स, भुनी हुई सब्जियों और कद्दूकस किया पनीर को एक बाउल में अच्छे से मिला लें. ऊपर से थोड़ा काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें. आपकी स्टफिंग तैयार है.
मोमो बनाएं: अब पालक वाले आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें. हर पूड़ी में स्टफिंग रखें और मोमो का आकार दें (जो भी पसंद हो – गोल या आधा चांद जैसा). अच्छे से सील कर दें ताकि भाप में खुलें नहीं.
भाप में पकाएं: एक बड़े बर्तन में पानी उबालें. ऊपर एक छिद्र वाली चलनी या इडली स्टैंड रखें और हल्का सा तेल लगाएं ताकि मोमो चिपके नहीं. अब उसमें मोमो रखें और बर्तन को अच्छे से ढक दें. 15-20 मिनट तक भाप में पकाएं.
तैयार हैं हेल्दी मोमो: बस हो गए आपके हेल्दी पालक मोमो तैयार! अब इन्हें अपनी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें|
TagsPalakMomosहेल्दीपालकमोमोजPalakHealthySpinachजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





