लाइफ स्टाइल

Over Walking Side Effects: क्या आप भी फिट रहने के लिए करते हैं ओवर वॉकिंग? तो जानिए इसके नुकसा

Sarita
30 April 2025 7:16 AM IST
Over Walking Side Effects: क्या आप भी फिट रहने के लिए करते हैं ओवर वॉकिंग? तो जानिए इसके नुकसा
x
Over Walking Side Effects: पैदल चलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह दिल को मजबूत करता है, वजन घटाने में मदद करता है और मानसिक तनाव को भी कम करता है. लेकिन “अति सर्वत्र वर्ज्यते”, यानी हर चीज़ की अति नुकसानदायक होती है, और यह बात पैदल चलने पर भी लागू होती है. जरूरत से ज़्यादा पैदल चलने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं, आइए जानते हैं|
जोड़ों और घुटनों पर दबाव बढ़ता है:
लंबी दूरी तक लगातार चलने से घुटनों, टखनों और कूल्हों पर दबाव बढ़ता है, जिससे जोड़ों में सूजन, दर्द या गठिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं|
मांसपेशियों में थकान और ऐंठन:
लगातार चलने से मांसपेशियों में थकावट आ सकती है, जिससे ऐंठन, खिंचाव या माइक्रो टियरिंग जैसी परेशानियाँ हो सकती हैं.
ऊर्जा की कमी और थकावट:
अत्यधिक वॉकिंग से शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है, जिससे व्यक्ति थका-थका, चिड़चिड़ा और कमजोर महसूस करता है.
शरीर पर ज़रूरत से ज़्यादा फिजिकल स्ट्रेस डालने से कॉर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर बढ़ सकता है, जो नींद, पाचन और इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है|
वजन घटने की रफ्तार धीमी होना :
बहुत ज़्यादा चलने से शरीर “स्टोर मोड” में चला जाता है और मेटाबॉलिज़्म धीमा हो सकता है, जिससे वजन कम होने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है|
हड्डियों पर असर:
हर दिन लंबी दूरी चलना बोन डेंसिटी को प्रभावित कर सकता है. खासतौर पर अगर डाइट संतुलित न हो, तो हड्डियाँ कमजोर हो सकती हैं|
सही तरीका क्या है:
रोज़ाना 30–45 मिनट की मॉडरेट वॉक पर्याप्त मानी जाती है.
हर व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और फिटनेस लेवल के अनुसार वॉकिंग की सीमा तय होनी चाहिए|
बीच-बीच में आराम ज़रूर लें और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज़ न करें|
Next Story