- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Oats Appe Recipe: शाम...
लाइफ स्टाइल
Oats Appe Recipe: शाम के नाश्ते और बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट हैं ओट्स अप्पे
Sarita
12 July 2025 12:47 PM IST

x
Oats Appe Recipe: आपको बता दें कि ओट्स अप्पे स्वाद में तो लाजवाब होते ही हैं, साथ ही ये बच्चों के टिफिन बॉक्स या शाम की भूख मिटाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं। यह एक ऐसी डिश है जिसका सेवन आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से कभी भी कर सकते हैं। इसे बनाने में न तो ज़्यादा समय लगता है और न ही ज़्यादा मेहनत। तो आइए इस आसान और हेल्दी रेसिपी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ओट्स अप्पे बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
ओट्स – 1 कप
सूजी – आधा कप
दही – आधा कप
बारीक कटा प्याज़ – 1 मीडियम
बारीक कटी शिमला मिर्च – एक चौथाई कप
कद्दूकस की गाजर – एक चौथाई कप
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
करी पत्ते – 7 से 8 बारीक कटे हुए, ऑप्शनल
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
राई – आधा टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
बेकिंग सोडा – एक चुटकी या आधा टीस्पून इनो
पानी – जरूरत के अनुसार
तेल – अप्पे पैन में सेंकने के लिए
ओट्स अप्पे बनाने की विधि:
सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में दरदरा पीस लें. अगर आप चाहें तो ओट्स को थोड़ा मोटा भी रख सकते हैं, इससे टेक्सचर अच्छा आता है.
अब एक बड़े बाउल में पिसा हुआ ओट्स, सूजी और दही डालें. इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसके बाद बैटर को 10 से15 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि सूजी फूल जाए.
अब इस बैटर में प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं और स्वादानुसार नमक डालें. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी और मिला लें.
आखिर में एक चुटकी बेकिंग सोडा या आधा टीस्पून इनो डालें और तुरंत बैटर को अप्पे पैन में डालें.
इसके बाद अप्पे पैन को हल्का सा तेल लगाकर गर्म करें. हर सेक्शन में बैटर डालें और धीमी आंच पर ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. जब एक साइड गोल्डन ब्राउन हो जाए तो पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
गरमागरम ओट्स अप्पे को नारियल की चटनी, टमैटो सॉस या हरी धनिया-पुदीना चटनी के साथ सर्व करें|
TagsOats Appeओट्सअप्पेOats AppeOatsAppe जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





