- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Navratri Special...
लाइफ स्टाइल
Navratri Special :नवरात्रि व्रत में बनाएं और खाएं हेल्दी और स्वादिष्ट मखाना पराठा
Sarita
27 March 2025 7:00 AM IST

x
Navratri Special : इन दिनों बिना नमक और अनाज वाली चीजें खाई जाती हैं। इसलिए हमेशा सबके लिए दिमाग में आता रहता है कि कुछ नया के साथ-साथ हेल्दी-टेस्टी रेसिपी आखिर क्या बनाया जाए, जिससे भूख भी ना लगे और शरीर को सेहतमंद भी रखा जा सके। तो क्यों ना इस नवरात्रि मखाने का पराठा ट्राई किया जाए। उपवास के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
मखाने के फायदे और पोषण
मखाना यानी फॉक्स नट्स हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है और इसे व्रत के दौरान खाया जा सकता है। मखाने में प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जिसे खाने से शरीर को कई आवश्यक तत्व मिलते हैं। यह ग्लूटेन फ्री और लो फैट वाले होते हैं, जिसे आसानी से पचाया जा सकता है और शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। मखाने एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
मखाने का पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
इसे तैयार करने के लिए 1 कप- मखाने (फॉक्स नट्स),
½ कप- सिंघाड़े का आटा
¼ कप- सामक के चावल का आटा (ऑप्शनल)
1 मैश किया हुआ उबला हुआ आलू
2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)- हरा धनिया
1 (बारीक कटी हुई)- हरी मिर्च
½ टीस्पून- काली मिर्च पाउडर
पराठा सेंकने के लिए घी
सेंधा नमक – स्वादानुसार
मखाने का पराठा बनाने की सही विधि
मखाने का पराठा तैयार करने के लिए सबसे पहले मखाने को मीडियम फ्लेम पर 5 मिनट तक हल्का भून लें और जब यह क्रंची हो जाए तो गैस बंद कर दें।
मखाने जब ठंडा हो जाए तो इन्हें मिक्सी में डालकर पाउडर बनाकर एक जार में रख लें और जब भी आपको पराठे बनाने हो तो इसका इस्तेमाल करें।
अब एक बड़ी थाली में सिंघाड़े का आटा, सामक के चावल का आटा के साथ मखाने का पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें उबला हुआ आलू को मैश करके मिला लें। अब कटी हुई हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च का पाउडर और हरा धनिया को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा को नरम गूंदें। आटे को ज्यादा चिपचिपा ना रखें और फिर इसे किसी कॉटन के कपड़े से ढक कर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। अब पराठा टूटने से बचाने के लिए बेलन पर हल्का सा घी या रिफाइंड तेल लगा लें। पराठा बेलने से पहले तवा को गैस पर रखकर गरम कर लें और इसपर हल्का सा घी लगाएं। अब इस पर पराठे को डालकर सुनहरा होने तक अच्छी तरह सेंक लीजिए। अब आपका पराठा तैयार है इसे आलू की सब्जी, चटनी और दही के साथ आसानी से खा सकते हैं।
TagsNavratriनवरात्रिहेल्दीस्वादिष्टमखानापराठा NavratriHealthyDeliciousMakhanaParathaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





