- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Navratri Healthy Food:...
लाइफ स्टाइल
Navratri Healthy Food: नवरात्रि व्रत के दौरान तले हुए भोजन को छोड़ इन स्वस्थ विकल्पों का सेवन करें
Sarita
4 April 2025 8:04 AM IST

x
Navratri Healthy Food: आप व्रत के दिनों में एयर-फ्राइड साबुदाना वड़ा, बेक की हुई कुट्टू की पूड़ी, ग्रिल्ड पनीर टिक्का और भुने हुए मखाने को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी व्रत की डाइट में शकरकंद, कच्चे केले और पनीर जैसी नेचुरल चीजों को भी शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नवरात्रि के दिनों में ऐसे कुछ हेल्दी ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप फ्राइड फूड की जगह खा सकते हैं-
फ्राइड टिक्की का हेल्दी ऑप्शन
नवरात्रि व्रत के दौरान अक्सर डीप फ्राई की गई साबुदाना टिक्की, आलू टिक्की, केला कटलेट खाया जाता है। लेकिन अगर आप इसके हेल्दी ऑप्शन की तलाश में हैं तो आप इसे तवे पर सेककर, एयर फ्राई करके या बेक करके भी टिक्की बना सकते हैं।
हेल्दी टिक्की कैसे बनाएं?
हेल्दी टिक्की बनाने के लिए उसे डीप फ्राई करने की बजाय तवे पर कुछ बूंदें घी डालकर पकाएं।
टिक्की को बेक या एयर-फ्राई भी किया जा सकता है। इसके लिए ओवन या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें। बस टिक्कियों पर हल्का घी लगाएं और 15-20 मिनट तक गोल्डन होने तक बेक करें।
टिक्की बनाते समय ज्यादा आलू की जगह कद्दूकस की हुई लौकी, शकरकंद या कच्चा केला मिलाएं ताकि टिक्की पोषण से भरपूर हो।
TagsNavratriHealthy Foodनवरात्रिस्वस्थ NavratriHealthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





