लाइफ स्टाइल

Mushroom Rice : टेस्टी और हेल्दी डिश

Sarita
15 Aug 2025 7:00 AM IST
Mushroom Rice :  टेस्टी और हेल्दी डिश
x
Mushroom Rice : अगर आप कुछ स्पेशल बनाने का प्लान बना रहे हैं तो मशरूम राइस एक बढ़िया चोइस हो सकती है। हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करने पर आप होटल या रेस्तरां स्टाइल मशरूम फ्राइड राइस बना सकते हैं। यह बहुत लजीज डिश होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसे खाकर किसी के भी मुंह से अपने आप ही तारीफ निकलने लग जाएगी। इसके लिए अब ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
सामग्री (Ingredients)
चावल – 1 कप
मशरूम– 250 ग्राम
लहसुन - 3 (बारीक कटा हुआ)
बीन्स – 5 (बारीक कटी हुई)
तेल – 3 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विनेगर – 1 चम्मच
काली मिर्च कुटी – 1 चम्मच
प्याज - आधा कप (बारीक कटा हुआ)
हरा प्याज – 4 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
शिमला मिर्च - आधा कप (बारीक कटी हुई)
सोया सॉस – 2 चम्मच
गाजर – 1 (बारीक कटी हुई)
- मशरूम राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मशरूम काट लें। इसके बाद एक पतीले में पानी डालकर नमक डालें।
- इसके बाद राइस डालकर इसे 10 से 20 मिनट तक उबालें। इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर इसमें मशरूम डालें।
- फिर इसे अच्छी तरह से फ्राई करें। ध्यान रखें ज्यादा मशरूम फ्राई न करें। इसके बाद मशरूम अलग निकालकर रख लें।
- इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर उसमें हरा प्याज, लहसुन डालकर एक मिनट तक भूनें। अब कटा प्याज, गाजर, शिमला मिर्च डालें।
- इसके बाद मशरूम और नमक डालें। फिर इसमें सोया सॉस और विनेगर डाल अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब इसमें चावल और काली मिर्च डालकर रखें। फिर अच्छी तरह से मिक्स करें। मशरूम फ्राइड राइस तैयार है।
Next Story