- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mushroom Noodles:...

x
Mushroom Noodles: आज हम बात कर रहे हैं मशरूम नूडल्स की। ये ना सिर्फ स्वाद से भरपूर होते हैं बल्कि मशरूम में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसी वजह से ये रेसिपी सेहत के लिए अच्छी बन जाती है। मशरूम में फाइबर, विटामिन सहित कई तत्व मौजूद होते हैं। बच्चों को नूडल्स काफी पसंद होते हैं। आप अगर उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए कुछ बनाना चाहते हैं तो यह एक शानदार विकल्प है। उन्हें कभी भी यह बनाकर खिला सकते हैं। नाश्ते में या दिन के वक्त कभी भी इसका मजा लिया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
नूडल्स – 1 पैकेट
मशरूम कटा – 1/2 कप
मिक्स वेज कटी – 1 कप
अदरक कद्दूकस – 1/2 टी स्पून
प्याज कटा – 1
लहसुन कटा – 1 टी स्पून
काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
टमाटर सॉस – 1 टी स्पून
सोया सॉस – 1/2 टी स्पून
चिली सॉस – 1/4 टी स्पून
सिरका – 1/4 टी स्पून
तेल – 3 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक पैकेट नूडल्स को लें और उन्हें पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद छलनी से नूडल्स का पानी निकालकर उन्हें अलग रख दें।
- इसके बाद मशरूम, लहसुन और प्याज के टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में 1 टी स्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद इसमें कटे हुए मशरूम डालकर भून लें। 1-2 मिनट तक भूनने के बाद मशरूम में काली मिर्च और नमक डालकर मिलाएं और कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
- अब एक दूसरी कड़ाही लें और उसमें 2 टी स्पून तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन और मिक्स वेज डालकर फ्राई करें।
- 1-2 मिनट तक भुनने के बाद इसमें उबालकर रखी नूडल्स डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- फिर ऊपर से चिली सॉस, सोया सॉस और टोमेटो सॉस डालकर मिलाएं। अब इस मिश्रण में फ्राइड मशरूम डालकर स्वादनुसार नमक मिला दें।
- कुछ मिनट तक पकाने के बाद इसमें सिरका डालकर गैस बंद कर दें। मशरूम नूडल्स बनकर तैयार है।
TagsMushroom Noodlesहेल्दीडिशMushroom NoodlesHealthyDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





