- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Moong Dal Dhokla:...

x
Moong Dal Dhokla: आम तौर पर बेसन से बना ढोकला खूब खाया जाता है लेकिन क्या आपने कभी मूंग दाल ढोकला का स्वाद चखा है। यह एक शानदार डिश है जो सबका दिल जीत लेती है। हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत टेस्टी और हेल्दी नाश्ते से हो। ऐसे में ब्रेकफास्ट में मूंग दाल से तैयार होने वाला ढोकला बनाया जा सकता है। इसे बच्चे भी चाव ले लेकर खाते हैं। अक्सर बच्चे मूंग दाल को पसंद नहीं करते हैं लेकिन मूंग दाल से बना पौष्टिक ढोकला उन्हें भी अच्छा लगता है। इसे बनाने के लिए बिना छिलके वाली मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाता है। आपने अगर अब तक इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि से इसे आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
मूंग दाल (बिना छिलके वाली) – 3/4 कप
बेसन – 1 टेबल स्पून
दही – 2 टेबल स्पून
तिल – 1/2 टी स्पून
नारियल कद्दूकस – 1 टेबल स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
चीनी – डेढ़ टी स्पून
हरी मिर्च – 2-3
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
फ्रूट साल्ट – डेढ़ टी स्पून
विधि (Recipe)
- सबसे पहले बिना छिलके वाली (पीली) मूंग दाल लेकर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह मिक्सर में भिगोई मूंग दाल और हरी मिर्च के साथ थोड़ा सा पानी डालें।
- इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें और इसमें चीनी, हींग, बेसन, दही डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद इस मिश्रण में स्वादानुसार फ्रूट साल्ट, हल्दी और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिला लें। अब एक ट्रे या थाली लें और उस पर घी या तेल अच्छी तरह से लगाएं।
- इसके बाद घोल को थाली में डालकर अच्छी तरह से फैला दें और थाली स्टीमर में रखकर 10-15 मिनट के लिए पकने दें। जब ढोकला पक जाए तो उसे निकालकर अलग रख दें।
- अब एक छोटा नॉन स्टिक पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई डालकर चटकाएं।
- इसके बाद तिल और हींग डालकर मीडियम आंच पर कुछ देर भूनें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें और तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर समान रूप से फैला दें।
- अब ढोकले पर बारीक कटी हरी धनिया पत्ती और कद्दूकस नारियल डालकर फैला दें। अब ढोकले को टुकड़ों में काटकर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
TagsMoong DalDhoklaनाश्तेहेल्दीडिशMoong DalBreakfastHealthyDish जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





