लाइफ स्टाइल

Moong Burger Recipe: इस बार ट्राई करें ग्रीन मूंग स्वादिष्ट और सेहतमंद बर्गर

Sarita
5 March 2025 10:16 AM IST
Moong Burger Recipe: इस बार ट्राई करें ग्रीन मूंग स्वादिष्ट और सेहतमंद बर्गर
x
Moong Burger Recipe: आज हम बात कर रहे हैं मूँग दाल से बने ऐसे बर्गर की जो हेल्दी भी होगा और टेस्टी भी। एक बार आप बच्चों को यह बर्गर बनाकर देंगे तो आप से बार-बार इसी बर्गर को बनाने की डिमांड करेंगे। जानते हैं मूँग दाल बर्गर बनाने की आसान सी रेसिपी-
मूँग दाल बर्गर बनाने के लिए सामग्री:
बटर- 1 टी स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
सिलेरी- 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च- 1
प्याज़- 1 मीडियम साइज़्ड
टमाटर- 1
नमक- स्वादानुसार
खड़ी मूँग- ½ कप
पार्सले- 2 टेबल स्पून
ब्रेड क्रम्ब्स- ½ कप
नींबू- 1
बन- 4
टोमेटो केचप- 1 टेबल स्पून
हंग कर्ड- ¼ कप
लेट्स- 2-3 पत्ते
चीज़ स्लाइस- 2
मस्टर्ड सॉस- 1 टेबल स्पून
खड़ी मूँग को तीन से चार घंटे के लिए भिगा दें और धोकर कुकर में एक या दो सीटी देकर पका लें।
एक पैन में थोड़ा सा बटर और एक चम्मच तेल डालें। इसमें सेलरी, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक प्याज़ डालें।
दो-तीन मिनट तक प्याज़ फ्राई करने के बाद इसमें पकी हुई मूँग दाल मिला दें। स्वाद के हिसाब से नमक डालें और थोड़ा चलायें।
सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लें और इसको कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
दाल में ब्रेड क्रंब्स मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
हाथ में थोड़ा सा तेल लगाने के बाद दाल की इस फिलिंग से गोल आकार की टिक्की बना लें। सारी टिक्की बनाकर रख लें।
तवे पर एक चम्मच तेल डालें और टिक्की को ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
एक बाउल में टोमेटो सॉस में थोड़ा सा हंग कर्ड मिलाकर बर्गर का सॉस तैयार कर लें। इससे टेस्ट बहुत अच्छा आता है।
बर्गर के बन को तवे पर हल्का सेक लें और इसके ऊपर बर्गर सॉस लगायें। सॉस के ऊपर लेट्स लगा दें। अगर आपके पास लेट्स नहीं हो तो आप इसकी जगह पत्ता गोभी का पत्ता भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके ऊपर मूँग दाल से तैयार की हुई टिक्की रखें। एक प्याज़ गोल-गोल काटकर लगायें। इसके ऊपर टमाटर काटकर रखें।
ऊपर से चीज़ स्लाइस लगायें। इस पर थोड़ा नमक, काली मिर्च डालें। थोड़ा मस्टर्ड सॉस स्प्रेड कर दें और फिर इसके ऊपर दूसरा बन रखें। बस तैयार हो गया हेल्दी मूँग बर्गर।
तो, आप भी इस बार बच्चों को बाज़ार के अनहेल्दी बर्गर की जगह मूँग दाल से बना यह हेल्दी बर्गर दें। इसको बनाने में आपको बहुत ही कम समय लगेगा। रात में टिक्की बनाकर फ्रिज में रख दें और सुबह की जल्दी में बच्चों के टिफ़िन के लिए यह हेल्दी बर्गर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Next Story