लाइफ स्टाइल

Mint Lemon Sharbat: शरीर को ठंडा रखने के लिए कर सकते हैं इसका सेवन

Sarita
2 May 2025 6:59 AM IST
Mint Lemon Sharbat:   शरीर को ठंडा रखने के लिए कर सकते हैं इसका सेवन
x
Mint Lemon Sharbat: इसे बनाने के लिए मुख्य तौर पर पुदीना और नींबू काम लिए जाते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और ये शरबत झटपट तैयार हो जाता है। जो भी इसका सेवन करेगा उसके शरीर में ठंडक घुल जाएगी और वह दिनभर ताजगी महसूस करेगा।
सामग्री (Ingredients)
पुदीना पत्ती – 25-30
नींबू – 4
चीनी – 3/4 कप
जीरा पाउडर – 1 टेबल स्पून
आइस क्यूब्स – 5-6
पानी – 4 ग्लास
- सबसे पहले पुदीना लें और उसे साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक बाउल में पुदीना अलग रख दें।
- इसके बाद नींबू लें और उसे बीच से 2 टुकड़ों में काट लें और उसके बीज निकालकर अलग कर दें और एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें।
- इसके बाद मिक्सर में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, चीनी और पानी डालकर ग्राइंड करें। मिक्सर में इस मिश्रण को इतना ग्राइंड करें कि मिक्चर महीन हो जाए।
- इसके बाद शरबत छान लें और चार ग्लास में बराबर मात्रा में डाल दें।
- इस तरह पुदीना और नींबू का शरबत बनकर तैयार है। सर्व करने से पहले शरबत में एक-एक आइस क्यूब डाल दें।
- आप चाहें तो शरबत में ज्यादा आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं। इसके बाद हर ग्लास में थोड़ा-थोड़ा जीरा पाउडर डालकर चम्मच से घोलें।
Next Story