लाइफ स्टाइल

Mini Masala Idli Recipe:हेल्दी और मसालेदार ट्विस्ट के साथ मिनटों में बनाएं मिनी मसाला इडली

Sarita
11 Sept 2025 7:22 AM IST
Mini Masala Idli Recipe:हेल्दी और मसालेदार ट्विस्ट के साथ मिनटों में बनाएं मिनी मसाला इडली
x
Mini Masala Idli Recipe: आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी टेस्टी और इंस्टेंट डिश के बारे में जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की फेवरेट बन जाएगी. आज हम जिस यूनिक डिश की बात कर रहे हैं उसे मिनी मसाला इडली के नाम से जाना जाता है. यह डिश खासतौर पर उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें हल्के-फुल्के स्नैक्स पसंद हैं या जिन्हें टिफिन के लिए कुछ आसान और टेस्टी खाने के लिए चाहिए. इसे बनाना बेहद आसान है और आप बची हुई इडली का भी इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते है इसकी सबसे आसान रेसिपी|
मिनी मसाला इडली बनाने की सामग्री:
इडली – 12 से 15 पीस पहले से बनी हुई
प्याज – 1 मीडियम बारीक कटा हुआ
टमाटर – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी हुई
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
करी पत्ते – 6 से 7
राई – आधा चम्मच
हल्दी पाउडर – एक चौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
सांभर मसाला या गरम मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
मिनी मसाला इडली बनाने की विधि:
सबसे पहले बनी हुई इडली को चार-चार टुकड़ों में काट लें ताकि छोटे-छोटे बाइट्स बन जाएं. अगर आपके पास मिनी इडली मेकर है तो आप उसमें डायरेक्टली मिनी इडली भी बना सकते हैं.
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें राई डालें और जब वह चटकने लगे तो करी पत्ते डाल दें और इसके बाद प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भून लें.
इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें. अब टमाटर और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं और फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और सांभर मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं.
जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तो इसमें कटे हुए इडली के टुकड़े डाल दें और इसे हल्के हाथ से मिलाएं ताकि इडली मसाले के साथ अच्छे से कोट हो जाए.
ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम मिनी मसाला इडली परोसें|
Next Story