लाइफ स्टाइल

Masala Oats Upma: फ्रेश सब्जियों और फाइबर-रिच ओट्स से तैयार हेल्दी उपमा

Sarita
13 Feb 2026 6:54 AM IST
Masala Oats Upma: फ्रेश सब्जियों और फाइबर-रिच ओट्स से तैयार हेल्दी उपमा
x
Masala Oats Upma: आज हम आपको मसाला ओट्स उपमा की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो सिर्फ हेल्दी और टेस्टी ही नहीं है, बल्कि एक फुल ऑफ एनर्जी डिश भी है. यह ट्रेडिशनल उपमा का ही एक हेल्दी वर्जन है जिसे ओट्स और फ्रेश सब्जियों के कॉम्बिनेशन से तैयार किया जाता है. जब आप इसे ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक सिर्फ भरा हुआ ही नहीं रहता है बल्कि आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं. तो चलिए जानते हैं 15 मिनट में बनने वाली इस डिश की आसान रेसिपी|
मसाला ओट्स उपमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
ओट्स – 1 कप
प्याज – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
टमाटर – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
शिमला मिर्च – 1 छोटी साइज की बारीक कटी हुई
हरी मिर्च – 1 से 2, बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सरसों के दाने – आधा छोटा चम्मच
करी पत्ते – 6 से 7 पत्ते
हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
तेल – 1 चम्मच
पानी – 1.5 कप
मसाला ओट्स उपमा बनाने की रेसिपी:
मसाला ओट्स उपमा बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को हल्का सा भून लें. ऐसा करने से उनका स्वाद और खुशबू अच्छे से निकल आए.
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें सरसों के दाने और करी पत्ते डालें. जब सरसों चटकने लगे, तब हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें.
अब इसमें प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और फिर इसके बाद टमाटर और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
इसके बाद इन सभी मसालों में हल्दी और नमक मिलाएं और फिर इसमें भुने हुए ओट्स डालकर सबको अच्छे से मिक्स करें.
अब 1.5 कप पानी डालकर ओट्स को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक पानी पूरी तरह से सूख न जाए और ओट्स हल्का गाढ़ा न हो जाए.
लास्ट में गैस बंद कर दें और उपमा को हरे धनिये से सजाएं|
Next Story