- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Shahi Tukda:...

x
Mango Shahi Tukda: आपने बाजार में इसका मजा लिया होगा लेकिन क्या कभी घर पर ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये रेसिपी अपने टेस्ट की वजह से सभी उम्र के लोगों को काफी पसंद आती है। किसी खास अवसर के लिए भी इसे तैयार कर खुशियों में इजाफा किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
आम – 2
ब्रेड स्लाइस – 4
घी – 4 टी स्पून
दूध – डेढ़ कप
चीनी – 3 टेबल स्पून
मैंगो प्यूरी – 2 टेबल स्पून
पनीर – 4 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
शहद – 4 टेबल स्पून
पिस्ता कतरन – 1 टेबल स्पून
विधि (Recipe)
- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें और उन्हें तिकोने आकार में काट लें। अब एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब घी गरम होकर पिघल जाए तो ब्रेड स्लाइस को इसमें डालकर फ्राई करें। ब्रेड को तब तक सेकना है जब तक कि इसका रंग सुनहरा और क्रंची ना हो जाए।
- अब रबड़ी बनाने के लिए कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर गरम होने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आता जाए और मलाई जमती जाए तो उसे कड़ाही के साइड में लगाते जाएं।
- इसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर थोड़ी देर और पकने दें। अब पनीर लें और उसका चूरा कर रबड़ी में मिला दें। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें और फिर गैस बंद कर दें।
- कुछ देर बाद जब रबड़ी पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो इसमें मैंगो प्यूरी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब पहले से तलकर रखी ब्रेड स्लाइस लें और उस पर चीनी सिरप की ब्रश से कोटिंग करें। इसके बाद एक सर्विंग प्लेट में सारी ब्रेड स्लाइस को अरेंज कर दें।
- अब ब्रेड स्लाइस पर सबसे पहले तैयार की हुई रबड़ी डालें। इसके बाद आम के गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े कर रबड़ी के ऊपर डाल दें।
- आखिर में मैंगो शाही टुकड़ा पर पिस्ता की सजावट कर उसे सर्व करें।
TagsMango ShahiTukdaगर्मियोंशरीरठंडक Mango Shahisummerbodycoolness जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





