- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Makhmali Paneer Tikka:...
लाइफ स्टाइल
Makhmali Paneer Tikka: 20 मिनट में तैयार टेस्टी और हेल्दी मखमली पनीर टिक्का
Sarita
15 Aug 2025 6:45 AM IST

x
Makhmali Paneer Tikka:हरी चटनी और प्याज के साथ सर्व होने वाला यह टिक्का हर किसी का दिल जीत लेता है. आप इसे किसी भी खास मौके पर आसानी से अपने घर पर भी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी|
मखमली पनीर टिक्का बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
पनीर – 250 ग्राम क्यूब्स में कटे हुए
शिमला मिर्च – 1 क्यूब्स में कटी
प्याज – 1 पंखुड़ी के आकार में कटा
दही – आधा कप गाढ़ा
मलाई फ्रेश क्रीम – 2 बड़े चम्मच
बेसन – 1 बड़ा चम्मच हल्का सा भूना हुआ
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – आधा छोटा चम्मच हल्की सी क्रश की हुई
नमक – स्वादानुसार
मक्खन/घी – ब्रश करने के लिए
मखमली पनीर टिक्का बनाने की विधि:
एक बड़े बाउल में गाढ़ा दही लें और उसमें मलाई, भूना हुआ बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. ध्यान रहे कि दही गाढ़ा हो पानीदार न हो, वरना मैरिनेशन पतला हो जाएगा.
अब इस मैरिनेशन में पनीर के टुकड़े, शिमला मिर्च और प्याज डालें. हल्के हाथों से मिलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं. बाउल को ढककर कम से कम 30 मिनट और बेहतर स्वाद के लिए 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें|
अगर आप इसे तवे पर बनाने की सोच रहे हैं तो सबसे नॉन-स्टिक तवा गरम करें, हल्का मक्खन या घी लगाएं और पनीर के टुकड़े और सब्जियां रखकर मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन और हल्के चार होने तक सेंकें. वहीं, ओवन में 200°C पर प्रीहीट करें, स्क्यूअर में पनीर और सब्जियां लगाएं और 15 से 20 मिनट बेक करें और बीच में एक बार मक्खन ब्रश करें. अगर आप एयर फ्रायर में इसे बना रहे हैं तो 180°C पर 10 से 12 मिनट पकाएं|
अंत में पके हुए मखमली पनीर टिक्के पर हल्का सा बटर ब्रश करें और गरमा-गरम हरी चटनी, प्याज के रिंग्स और नींबू के टुकड़ों के साथ सर्व करें|
TagsMakhmali Paneer Tikkaटेस्टीहेल्दीमखमलीपनीर टिक्काMakhmali Paneer TikkaTastyHealthyMakhmaliPaneer Tikka जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





