- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Makhana Smoothie...
लाइफ स्टाइल
Makhana Smoothie :नाश्ते में चुनें ये स्वादिष्ट और हेल्दी डिश
Sarita
11 May 2025 6:51 AM IST

x
Makhana Smoothie : इस स्मूदी में फाइबर, विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। फल से लेकर मेवे और बीज तक, सारी जरूरी चीजें आपको इसे पीने से मिल जाएंगी।
सामग्री (Ingredients)
मखाने
बादाम
ओट्स
किशमिश
पानी
केला
पीनट बटर
चिया सीड्स
शहद
अलसी के बीज का पाउडर
विधि (Recipe)
- सबसे पहले 1/4 कप भीगे हुए बादाम लें। अगर आप बादाम भिगोना भूल गए हैं तो 30 मिनट के लिए बादाम को गरम पानी में डालकर छोड़ दें।
- इससे बादाम का छिलका आसानी से निकल जाएगा। अब सारे बादाम को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. हमें बादाम मिल्क जैसा तैयार करना है।
- इसके लिए बादाम का अच्छे से पिसना जरूरी है। बादाम पीसने के बाद उसमें 1 कप पानी मिलाकर बादाम मिल्क तैयार कर लें।
- आधा कप मखाना, 1/4 बड़ा चम्मच प्लेन ओट्स, 1/4 कप काली किशमिश या आपकी मनपसंद किशमिश लें।
- अब इसमें 1 कप बादाम मिल्क मिला दें और जो हमने बादाम पीसकर तैयार किया है। सारी चीजों को करीब 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- किसी ब्लेंडर या मिक्सी में सारी चीजें डालें और इसमें 1 पका हुआ केला काटकर मिला दें।
- 1 चम्मच पीनट बटर और 1 चम्मच चिया सीड्स डाल दें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच अलसी के बीज का पाउडर भी मिला दें।
- अब बचा हुआ सारा बादाम मिल्क डाल दें और मिक्सर में सारी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें।
- तैयार स्मूदी को किसी कांच के ग्लास में डालें और ऊपर से थोड़े चिया सीड्स, मखाने और किशमिश डालकर सजाएं। तैयार है मखाना स्मूदी।
TagsMakhana Smoothieनाश्तेस्वादिष्टहेल्दीडिशMakhana SmoothieBreakfastDeliciousHealthyDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





