लाइफ स्टाइल

Mahashivratri 2025 Special: व्रत के लिए बनाएं शकरकंद से हलवा, शरीर को मिलेगी एनर्जी

Sarita
17 Feb 2025 6:26 AM IST
Mahashivratri 2025 Special: व्रत के लिए बनाएं  शकरकंद से हलवा, शरीर को मिलेगी एनर्जी
x
Mahashivratri 2025 Special:अगर आप भी महाशिवरात्रि पर व्रत रखने जा रहे हैं तो अपने लिए शकरकंद से हलवा बना सकते हैं. इसे खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी|
शकरकंद का हलवा बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत -
5 शकरकंद
1 कप दूध या मलाई
1 कटोरी गुड़
4 चम्मच घी
3-4 इलायची का पाउडर
1 चुटकी केसर
10-12 काजू
शकरकंद का हलवा कैसे बनाएं
सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें.
थोड़ा ठंडा होने पर छीलकर मैश कर लें.
एक पैन में घी डालें और उसमें काजू-केसर डालें.
गर्म होने पर मैश शकरकंद डाल दें.
दूसरे पैन में गर्म पानी लेकर उसमें इलायची पाउडर और एक कटोरी गुड़ डालकर चाशनी बना लें.
जब शकरकंद का रंग बदलने लगे तो इसमें एक कप मलाई या दूध मिला लें.
अब इसमें गुड़ की चाशनी मिलाकर अच्छे से पकाएं.
पकने के बाद हलवा तैयार हो गया है.
अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर ढक दें.
अब इसे खाने के लिए सर्व कर सकते हैं|
Next Story