- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Macaroni Soup Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Macaroni Soup Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं टेस्टी और हेल्दी मैकरोनी सूप
Sarita
25 Jun 2025 7:39 AM IST

x
Macaroni Soup Recipe: बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और हर तरफ एक सुखद ठंडक और ताज़गी का एहसास होता है। ऐसे मौसम में गर्मागर्म खाना खाने और पीने का एक अलग ही मज़ा होता है। हेल्दी मैकरोनी सूप इस मौसम के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, खासकर तब जब आपका कुछ हल्का, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला खाने का मन हो।
सामग्री:
मैकरोनी – 1 कप (उबली हुई)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
गाजर – 1 (कद्दूकस की हुई)
शिमला मिर्च – 1/2 (बारीक कटी हुई)
स्वीट कॉर्न – 1/4 कप (उबला हुआ)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच
सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
टमाटर सॉस – 1 बड़ा चम्मच
बटर या देसी घी – 1 छोटा चम्मच
पानी या वेजिटेबल स्टॉक – 2.5 कप
हरा धनिया – गार्निश के लिए
एक कढ़ाई या गहरे पैन में देसी घी या बटर डालें और हल्का गर्म होने दें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज और टमाटर डालकर भूनें जब तक कि प्याज हल्का सुनहरा न हो जाए.
अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालें और 2-3 मिनट तक भूनें. सब्ज़ियां थोड़ी कुरकुरी ही रखें.
अब इसमें पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें. साथ ही नमक, काली मिर्च, सोया सॉस और टमाटर सॉस डालकर एक उबाल आने दें.
अब उबली हुई मैकरोनी डालें और 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाएं. आंच बंद करें और ऊपर से ताज़ा कटा हरा धनिया डालें. गरमा-गरम सूप सर्व करें.
आप चाहें तो इसमें पनीर क्यूब्स या उबला हुआ चिकन भी मिला सकते हैं. बच्चों के लिए इसे थोड़ा मीठा और टमाटर सॉस के साथ बना सकते हैं. यदि आपको गाढ़ा सूप पसंद है, तो उबले हुए आलू या एक चम्मच मैदा को पानी में घोलकर डाल सकते हैं|
Next Story





