- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Liver Health: लिवर...
लाइफ स्टाइल
Liver Health: लिवर रहेगा स्वस्थ, अपनाएं आचार्य बालकृष्ण के आयुर्वेदिक उपाय
Sarita
13 Aug 2025 8:38 AM IST

x
Liver Health: लिवर हमारे पाचन और शरीर की सफाई की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है. यदि लिवर स्वस्थ नहीं है, तो भूख कम लगना, अपच, थकान और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं. आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, कुछ आसान और घरेलू आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर लिवर को स्वस्थ, मजबूत और बीमारियों से दूर रखा जा सकता है. तो चलिए उनसे जानते हैं कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में|
1. बबूल की फली:
जिन लोगों को भूख कम लगती है, लिवर कमजोर है या अपच की समस्या है, वे बबूल की फली का पाउडर बनाकर सुबह-शाम पानी के साथ लें. यह लिवर को मजबूत बनाता है और पाचन को बेहतर करता है|
2. भुई आंवला:
लिवर की बीमारियों में भुई आंवला बहुत लाभकारी है. इसके फल, जड़, टहनी, फूल और पत्तियों से बना काढ़ा सुबह और शाम पीने से लिवर की सूजन व कमजोरी दूर होती है|
3. अनार की पत्तियां:
अनार सिर्फ फल के रूप में नहीं, बल्कि इसकी पत्तियां भी लिवर के लिए फायदेमंद होती हैं. पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना लें और 3-3 ग्राम सुबह-शाम सेवन करें. यह लिवर को साफ और स्वस्थ रखता है|
आयुर्वेद में कचनार की पत्तियां, छाल और फूल लिवर की सेहत के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं. यह लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और पुराने रोगों में भी राहत देते हैं|
5. पीपल की पत्तियां:
पीपल की पत्तियों को सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें. इसे दिन में दो बार लेने से लिवर की कार्यक्षमता बेहतर होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है|
ताजा एलोवेरा का गूदा या एलोवेरा जूस पीना लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है. यह लिवर को डिटॉक्स करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है|
TagsLiver Healthलिवरस्वस्थआचार्य बालकृष्णउपायLiver HealthLiverHealthyAcharya BalkrishnaRemedies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





