लाइफ स्टाइल

Lifestyle: आपके ब्रेन की मानसिक शक्ति इन एक्सरसाइज से बढ़ती है

Admindelhi1
24 Aug 2024 1:30 AM GMT
Lifestyle: आपके ब्रेन की मानसिक शक्ति इन एक्सरसाइज से बढ़ती है
x
बुढ़ापे तक रहती है मेन्टल हेल्थ ठीक

लाइफस्टाइल: भागदौड़ भरी जिंदगी में दिन भर के व्यस्त दिनचर्या के बाद जब आप बिस्तर या सोफे पर बैठते हैं तो यही मन करता है कि दिनभर के सारे कामकाज का बोझ उतार कर गहरी नींद में सोने जाएं। क्या आप मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं? या भारीपन महसूस हो रहा है? तो इस समस्या से ग्रसित आप अकेले नहीं हैं। आप जैसे कई लोग हैं, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं। तनाव से निपटने के लिए सबसे प्रभावशाली तरीका स्वस्थ शरीर है। स्वस्थ शरीर के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। व्यायाम सिर्फ फिटनेस के लिए नहीं है, बल्कि मानसिक संतुलन के लिए भी आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं कि नियमित एक्सरसाइज मानसिक स्वास्थ्य (Exercise benefits for brain) के लिए कैसे लाभदायक है:

तनाव कम करने में मददगार: नियमित व्यायाम एक प्राकृतिक मूड बूस्टर है, जिसे एंडोर्फिन कहा जाता है। येह एंडोर्फिन अवसाद, चिंता और तनाव से निपटने में उपयोगी हैं। लांसेट साइकियाट्री में प्रकाशित 2018 के एक अध्ययन के अनुसार नियमित व्यायाम हल्के से मध्यम अवसाद से निपटने के लिए दवा की तरह काम करता है।

आत्मविश्वास: नियमित एक्सरसाइज से आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। चाहे कितना भी बड़ा लक्ष्य हो हासिल करने के लिए आत्मविश्वास कम नहीं होता। नियमित व्यायाम से आपको एक नई ऊर्जा मिलती है, जिससे मिलने वाला आत्मविश्वास जीवन के विभिन्न क्षेत्र से मिलने वाली चुनौतियों से लड़ने के लिए आपको सक्षम बनाती है।

बेहतर नींद: यदि आप नींद ना आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो नियमित व्यायाम इस समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। नियमित व्यायाम तनाव से निपटने की क्षमता में वृद्धि करता है। पॉजिटिव सोच को मजबूत करता है। अच्छी नींद लाने में सहायक भी होता है। या यूं कहें कि यह नींद लाने का प्राकृतिक उपाय है।

एकाग्रता बढ़ाने में सहायक: व्यायाम ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। नियमित व्यायाम करने से याददाश्त में सुधार होता है। सीखने की क्षमता बढ़ती है। नियमित व्यायाम जीवन में हर एक चीज के लिए अच्छा होता है। चाहे वह व्यावसायिक कार्य हो या अध्ययन।

चिंता से निपटने में सहायक: व्यायाम के कुछ रूप, जैसे- ताई ची या योग विशेष रूप से दिमाग को रिलैक्स करने में सहायक होते हैं। इसे नियमित रूप से अपने दिनचर्या में शामिल करने से चिंता से निपटने में मदद मिल सकती है।

सामाजिक जुड़ाव: जरूरी नहीं है कि व्यायाम अकेले में किया जाए। इसके लिए आप टीम में खेल सकते हैं, क्लब जॉइन कर सकते हैं और जिम में लोगों के साथ भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे एक दूसरे के साथ जुड़ने का मौका भी मिलता है। जिससे अकेलेपन से जूझ रहे लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

मानसिक लचीलापन बढ़ाता है: नियमित व्यायाम करने से शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा मानसिक लचीलापन भी बढ़ता है। नियमित व्यायाम करने के लिए एक अनुशासन की आवश्यकता होती जो जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी लागू होता है। आप बाधाओं को दूर करने, प्रेरणा बनाए रखने और कठिनाई का सामना करने सक्षम हो जाते हैं।

Next Story