- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lifestyle: जानिए घर...
लाइफ स्टाइल
Lifestyle: जानिए घर में अपराजिता का पौधा लगाने के फायदे और नुकसान
Renuka Sahu
7 Feb 2025 6:04 AM GMT
![Lifestyle: जानिए घर में अपराजिता का पौधा लगाने के फायदे और नुकसान Lifestyle: जानिए घर में अपराजिता का पौधा लगाने के फायदे और नुकसान](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/07/4367978-r.webp)
x
Lifestyle: अपराजिता का पौधा भी इन्हीं में से एक है। इसकी सुंदर बेल और नीला फूल देखने में इतना सुंदर होता है कि लोग अक्सर अपने बालकनी और आंगन में इस पौधे को जरूर लगाना पसंद करते हैं। इसके अलावा धर्म और वास्तु के नजरिए से भी इस पौधे को लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस पौधे की जड़ और फूल-पत्तियां भी इतनी गुणकारी होती हैं कि कई रोगों को ठीक करने में इनका इस्तेमाल किया जाता है। अब अगर अपने भी तय कर लिया है कि आप अपने घर में अपराजिता का पौधा लगाने वाले हैं, तो आपको एक बारे इसके फायदे और नुकसान दोनों पर नजर डाल लेनी चाहिए। आज हम आपके साथ इन्हीं से जुड़ी कुछ जरूरी बातें साझा कर रहे हैं।
अपराजिता का पौधा लगाने के फायदे
घर की सुंदरता में लगाए चार चांद
अपराजिता का पौधा घर में लगाने का सबसे पहला कारण और फायदा जो दिमाग में आता है वो है, इसकी सुंदरता। जी हां, अगर आप अपने आंगन और बालकनी को सुंदर सा लुक देने की सोच रहे हैं तो आपको अपने घर में इस नीले फूल वाले पौधे को जरूर लगाना चाहिए। इस पौधे की ग्रोथ होने पर इसकी बेल से आप अपने आंगन और बालकनी को बहुत ही एस्थेटिक लुक से सकते हैं।
सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद
अपराजिता का पूरा पौधा ही आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसकी जड़ों का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता है। इसके अलावा अपराजिता के फूलों की चाय के फायदे तो आपने सुने ही होंगे। सेहतपसंद लोग आजकल इन फूलों की चाय पीना खूब पी रहे हैं। बॉडी को डिटॉक्स करने, मेंटल स्ट्रेस कम करने, दिमाग को ठंडा रखने से ले कर ओवरऑल हेल्थ के लिए इस नीली चाय के फायदे ढेरों हैं।
ज्यादा देखभाल की नहीं जरूरत
घर में अपराजिता का पौधा लगाने का एक फायदा यह भी है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आपके बिजी शेड्यूल में आपके पास पेड़ पौधों की देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं है तब भी आप इसे अपनी बालकनी में ग्रो कर सकते हैं। यह किसी भी तरह के वातारण में आसानी से उग जाता है और इसे ज्यादा पोषण और पानी की भी जरूरत नहीं पड़ती।
अपराजिता का पौधा लगाने के नुकसान
बहुत तेजी से होती है ग्रोथ
किसी भी पौधे का तेजी से बढ़ना अच्छी बात है लेकिन यहां समस्या है कि एक बार अपराजिता का पौधा लगाकर यूं ही छोड़ दिया जाए, तो ये बाकी पौधों के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल थोड़ी सी भी सही कंडीशन मिलने पर इसकी बेल और जड़ें बहुत तेजी से फैलती हैं और अगर कंट्रोल ना किया जाए तो ये आसपास के पौधों की ग्रोथ पर नेगेटिव असर डाल सकती है।
कीड़े लगने का होता है खतरा
अपराजिता का पौधा लगाने के बाद आप उसे समय-समय पर चेक करने की आदत जरूर डाल लेनी चाहिए। दरअसल ये पौधा काफी सेंसेटिव होता है और इसमें पेस्ट यानी कीड़े लगने का खतरा काफी ज्यादा होता है। अगर एक बार इसमें कीड़ा लग जाए तो वो काफी जल्दी से पूरे प्लांट को खराब कर सकता है। ऐसे में आपको इसे थोड़ी सी एक्स्ट्रा केयर देनी पड़ सकती है। इसके अलावा इसकी बेल आपस में उलझ भी सकती है, जो प्लांट की ग्रोथ पर असर डाल सकती है।
दिशा का ध्यान देना भी है जरूरी
अपराजिता के पौधे का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। खासतौर से वास्तु शास्त्र में इसे रखने की सही जगह और सही दिशा के नियमों का खूब जिक्र है। वास्तु के मुताबिक यदि इसे गलत दिशा में लगाया जाए तो ये घर में नेगेटिविटी फैलाने का काम कर सकता है। मोटे तौर पर इसे पश्चिम और दक्षिण दिशा में लगाना बहुत अशुभ माना गया है। ऐसे में अगर आप वास्तु में विश्वास रखते हैं तो आपको इन चीजों पर थोड़ी सी रिसर्च करने की जरूरत हो सकती है।
TagsघरअपराजितापौधाफायदेनुकसानHomeAparajitaPlantAdvantagesDisadvantagesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Renuka Sahu Renuka Sahu](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Renuka Sahu
Next Story