- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lifestyle: दादी मां के...
लाइफ स्टाइल
Lifestyle: दादी मां के वो नुस्खे जो बालों और त्वचा को बनाएंगे हेल्दी
Sarita
4 Jun 2025 8:55 AM IST

x
Lifestyle: हमारे देश में दादी-नानी छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम से लेकर स्किन और हेयर केयर के लिए हमेशा से देसी नुस्खों को अपनाती आ रही हैं और ये नुस्खे आज भी बेहद फायदेमंद रहते हैं. घर की रसोई में मिल जाने वाली चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं, बस आपको सही से इस्तेमाल करना आना चाहिए. आज के मॉर्डन लाइफस्टाइल में सेहत के साथ ही त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं से भी लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. ऐसे में अपने खानपान से लेकर रूटीन पर ध्यान देने के साथ ही होम रेमेडीज के जरिए आप इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं|
सोशल मीडिया पर आज के टाइम में DIY हैक्स की भरमार है. इनको लेकर दावा किया जाता है कि एक ही बार में बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा, लेकिन इससे आपकी स्किन और बालों को फायदा होने की बजाय कई बार नुकसान भी हो सकता है. पुराने आजमाए हुए नुस्खों का रिजल्ट मिलने में भले ही कुछ समय लगता है, लेकिन इनके इफेक्ट होने का डर नहीं रहता है. तो चलिए जान लेते हैं ऐसे ही नुस्खों के बारे में|
शैंपू को कहें बाय, ऐसे धोएं बाल:
पहले के टाइम में लोग शैंपू से बाल नहीं धोया करते थे, बल्कि इसकी बजाय रीठा, आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल किया जाता था. इससे बाल न सिर्फ मजबूत बनते हैं, बल्कि ग्रोथ भी अच्छी रहती है और बालों में थिकनेस भी आती है. इसके अलावा आपके बाल लंबे समय तक काले बने रहते हैं. रात में सूखे आंवला, रीठा और शिकाकई को थोड़े से पानी में भिगो दें. सुबह इसे मसलकर छान लें और इस पानी से बालों को धोएं|
मुल्तानी मिट्टी है बड़े काम की चीज:
स्किन केयर से लेकर हेयर केयर तक में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बहुत पुराने समय से होता आ रहा है. आप हेयर वॉश में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं, बस इसमें थोड़ा सा टाइम ज्यादा लगता है. मुल्तानी मिट्टी को भिगोकर रख दें और फिर इसमें रीठा का पानी मिला लें. तैयार है आपका नेचुरल शैंपू. पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं, स्किन ज्यादा ड्राई रहती है तो एक चम्मच दही भी एड कर लें|
अपने चेहरे की रंगत सुधारे से लेकर डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने तक बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक चम्मच बेसन में दही और हल्दी मिलाएं. इन तीनों चीजों का फेस पैक हफ्ते में तीन बार लगाने से आपको धीरे-धीरे स्किन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे|
Tagsदादी मांनुस्खेबालोंत्वचाहेल्दीGrandmatipshairskinhealthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





