लाइफ स्टाइल

Lifestyle: फिटनेस का ध्यान रखने के चक्कर में कुछ गलतियों को करने से बचे

Admindelhi1
8 Oct 2024 1:15 AM GMT
Lifestyle: फिटनेस का ध्यान रखने के चक्कर में कुछ गलतियों को करने से बचे
x
जानें कौन सी हैं वो एक्सरसाइज जिन्हें 50 की उम्र तक पहुंचने के बाद बिल्कुल नहीं करना चाहिए

लाइफस्टाइल: उम्र बढ़ने के साथ शरीर को फिट रखना जरूरी होता है लेकिन फिटनेस का ध्यान रखने के चक्कर में कुछ गलतियों को करने से बचना जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ये बदलाव केवल महिलाओं में नहीं बल्कि पुरुषों में भी होते हैं। जिनको लेकर सावधानी रखना जरूरी होता है। जैसे कि कुछ एक्सरसाइज, जिन्हें 50 की उम्र में करना बंद कर देना चाहिए। नहीं तो हड्डियों और मसल्स को नुकसान हो सकता है। जानें कौन सी हैं वो एक्सरसाइज जिन्हें 50 की उम्र तक पहुंचने के बाद बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

50 के बाद इन एक्सरसाइज को बिल्कुल नहीं करना चाहिए

-ऐसी एक्सरसाइज जिनमे घुटनों पर प्रेशर पड़ता हो। इससे जोड़ों में दर्द बढ़ने का खतरा रहता है।

-लांग रन, यानी की ज्यादा दूरी तक दौड़ करना 50 के बाद बंद कर देना चाहिए। देर तक दौड़ लगाने से ना केवल ज्वाइंट्स पर दबाव और खिंचाव आता है बल्कि मसल्स कमजोर होने लगती हैं।

-हैवी वेट उठाने से पूरी तरह बचना चाहिए। जरा सी गलती शरीर को चोटिल कर सकती है।

50 के बाद क्यों नहीं करनी चाहिए कुछ एक्सरसाइज

दरअसल, 50 की उम्र के बाद शरीर में रिकवरी होने में टाइम लगता है। हड्डियों और मसल्स में लगी चोट आसानी से ठीक नहीं होती। इसलिए अगर आप अपनी फेवरिट एक्सरसाइज को करना चाहते हैं तो मोडिफाई तरीके से करें। जिससे चोटिल होने का खतरा कम रहे।

50 के बाद इन एक्सरसाइज को ना करें

क्रंचेज

गर्दन के पीछे खिंचाव लाने वाली एक्सरसाइज जैसे कि क्रंचेज, जिनमे गर्दन के पीछे से प्रेशर डाला जाता है। इसकी वजह से कंधों में खिंचाव आ सकता है।

हैवी वेट एक्सरसाइज

बर्पीज

बर्पीज एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जिसमे स्क्वाट, पुशअप्स और रेस्ट शामिल रहता है। बर्पीज करने से कैलोरी बर्न होती है लेकिन इसमे इंजरी के चांस ज्यादा हो सकते हैं। इसलिए बर्पीज का अल्टरनेटिव ही 50 के बाद करें।

लेग एक्सटेंशन

अक्सर जिम में जाने वाले लोग इक्विपमेंट पर पैर के सहारे वजन पुश करने वाली एक्सरसाइज करते हैं। जिससे पैर शेप में आए लेकिन इन एक्सरसाइज से घुटनों पर दबाव पड़ता है और उनके चोटिल होने का डर रहता है।

जंपिंग एक्सरसाइज

ऐसी एक्सरसाइज जिसमे जंप करना हो जैसे स्क्वाट्स और कूदने वाले वर्कआउट से दूर रहें। इसकी बजाय स्थिर मूवमेंट वाले वर्कआउट को करें। जंपिंग के साथ ही स्प्रिंटिंग जैसी एक्सरसाइज से भी दूर हो जाना चाहिए।

Next Story