- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lauki Chilla :हेल्दी...
लाइफ स्टाइल
Lauki Chilla :हेल्दी नाश्ते के लिए बनाएं स्वादिष्ट लौकी चीला
Sarita
16 Sept 2025 12:38 PM IST

x
Lauki Chilla : अगर आप रोज़ाना एक ही तरह के नाश्ते से बोर हो गए हैं तो आज़माएं लौकी का चीला. यह न केवल हेल्दी है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब लगता है. लौकी में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है जो पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है. सुबह के नाश्ते में इसे बनाना आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है|
लौकी चीला बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसपी:
1 कप लौकी (कद्दूकस की हुई)
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच सूजी
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2 बड़े चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी)
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
पानी (ज़रूरत अनुसार)
तेल (चीला सेंकने के लिए)
लौकी का चिला बनाने की आसान रेसपी:
सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, सूजी और कद्दूकस की हुई लौकी डालें.
फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, हल्दी, अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्का गाढ़ा बैटर तैयार करें. ध्यान रहे बैटर बहुत पतला न हो.
एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं.
अब एक कड़छी बैटर डालकर गोल आकार में फैला दें.
दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक धीमी आंच पर सेंक लें.
तैयार चीले को गरमा-गरम हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें|
Next Story





