- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kuttu Atta Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Kuttu Atta Recipe: चैत्र नवरात्रि व्रत में ट्राई करें कुट्टू से बनी ये रेसिपी, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान और स्वस्थ
Sarita
18 March 2025 9:43 AM IST

x
Kuttu Atta Recipe: कुट्टू गेहूं के समान ही एक अनाज है, लेकिन इसका गेहूं से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। आप कुट्टू के सेवन से बेहद एनर्जी महसूस करेंगे। चैत्र नवरात्रि के व्रत में तुरंत एनर्जी पाने के लिए कुट्टू के आटे से बनी हुई चीजों का सेवन करना चाहिए।
कुट्टू के आटे का चीला:
कुट्टू के आटे का चीला बनाने के लिए सामग्री:
दो कप कुट्टू का आटा
एक उबला हुआ आलू
दो कटी हुई हरी मिर्च
एक चम्मच हरा धनिया
डेढ़ कप घी
सेंधा नमक
पानी
सबसे पहले कुट्टू के आटे को छलनी से छान लें। इसके बाद आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें और फिर इसे आटे में मिक्स कर दें।
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें। अब इसमें अपने हिसाब से काली मिर्च, टमाटर, कटी हुई हरी मिर्च और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं। इसके बाद जब यह गर्म हो जाए तो इस पर घी लगाएं। अब तैयार घोल को पैन पर फैला दें।
जब यह धीरे-धीरे ड्राई होने लगे तो ऊपर साइड पर भी तेल या घी लगाकर इसे पलट दें। इसे सुनहरा होने तक पकाएं। चिला को दोनों तरफ से अच्छे से पकाने के बाद गैस ऑफ कर दें और इसे लाल चटनी के साथ सर्व करें।
TagsKuttu Attaचैत्र नवरात्रिव्रतकुट्टूऊर्जावानस्वस्थ Kuttu AttaChaitra Navratrifastbuckwheatenergetichealthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





