- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए क्यों है वज्रासन...
लाइफ स्टाइल
जानिए क्यों है वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन जिसे खाने के बाद किया जा सकता है?
jantaserishta.com
5 March 2026 9:41 AM IST

x
नई दिल्ली: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर खाने-पीने और एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसी स्थिति में शरीर धीरे-धीरे कई तरह की शारीरिक समस्याओं का शिकार होने लगता है, लेकिन अगर सेहत का खास ख्याल रखने के लिए दिन के सिर्फ कुछ मिनट भी निकाल सकें, तो एक आसान सा योगासन आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इस योगासन का नाम है वज्रासन।
वज्रासन एक ऐसा योगासन है, जो सरल और प्रभावी माना जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसे करने के लिए किसी विशेष जगह या ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती। आप इसे घर में, ऑफिस में, या खाना खाने के बाद भी आसानी से कर सकते हैं। यही वजह है कि योग विशेषज्ञ इसे रोजाना करने की सलाह देते हैं।
आयुष मंत्रालय ने इसे एक सरल और प्रभावी योगासन बताया है। उनके अनुसार, वज्रासन पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जांघों और पिंडलियों को मजबूत करता है और मानसिक शांति दिलाता है। यह एकमात्र ऐसा योगासन है, जिसे भोजन के तुरंत बाद किया जा सकता है, जो पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और एसिडिटी को दूर करता है।
इसके अलावा, इस योगासन के नियमित अभ्यास से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम हो सकती है। यह आसन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ताकत देता है। वज्रासन में बैठकर अगर हम लंबी और गहरी सांसें लें, तो इससे फेफड़े भी मजबूत होते हैं।
जिन लोगों का पेट बाहर निकला हुआ होता है, वे अगर रोज वज्रासन करें तो कुछ ही दिनों में उनका पेट अंदर आना शुरू हो जाता है। यह आसन दिमाग को शांत करता है, एकाग्रता बढ़ाता है और मन की बेचैनी को दूर करता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव भी कम होता है।
अगर किसी के पास आसन को करने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो इसे रोजाना बस खाना खाने के बाद 5-10 मिनट करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी और ब्लोटिंग से तुरंत आराम मिलता है। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है और एकाग्रता बढ़ाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





