लाइफ स्टाइल

जानिए लाल केला खाने से शरीर में मिलते हैं कौन से फायदे

Tara Tandi
9 Dec 2021 8:17 AM GMT
जानिए लाल केला खाने से शरीर में मिलते हैं कौन से फायदे
x
आपने आज तक अपना वजन बढ़ाने के लिए तो केले का सेवन कई बार किया होगा लेकिन क्या आपने कभी वजन घटाने के लिए भी केला खाया है?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपने आज तक अपना वजन बढ़ाने के लिए तो केले का सेवन कई बार किया होगा लेकिन क्या आपने कभी वजन घटाने के लिए भी केला खाया है? जी हां, पीला, नीला नहीं इस बार बात हो रही है लाल केले की। लाल केले में मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर को पोषण देने के साथ कई बीमारियों से भी रक्षा प्रदान करते हैं। पीले केले के मुकाबले लाल केला थोड़ा नरम और मीठा होता है। साथ ही यह आकार में छोटा होता है। इसका वैज्ञानिक नाम मूसा एकुमिनाटा (Musa acuminata) है। इसे "रेड डक्का" नाम से भी जाना जाता है। लाल केला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है। इसमें सामान्य केले की तुलना में कहीं अधिक बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। बीटा-कैरोटीन धमनियों में खून का थक्का जमने नहीं देता है। ये कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखने में मददगार है। आइए जानते हैं लाल केला खाने से शरीर को मिलते हैं कौन से फायदे।

लाल केला खाने के फायदे-
ब्लड प्रेशर-
लाल केले में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है। रोजाना लाल केले का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसमें मौजूद पोटैशियम दिल से जुड़े खतरों को भी कम करने में मददगार हो सकता है।
एनिमिया का खतरा करें दूर-
लाल केले में मौजूद विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा इसका सेवन करने से विटामिन बी6 की आपूर्ति भी हो जाती है। बी6 की कमी से ही एनिमिया होने का खतरा बढ़ता है।
किडनी के स्टोन से बचाव
लाल केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो किडनी में स्टोन को बनने से रोकता है। इसके अलावा ये दिल से जुड़ी बीमारियों और कैंसर जैसे रोग से भी सुरक्षा देता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।
एनर्जी लेवल-
पीले केले की ही तरह लाल केला खाने से शरीर की एनर्जी तेजी से बूस्ट होती है। लाल केला नेचुरल शुगर का एक बहुत बढ़िया स्त्रोत है। इसमें फ्रुस्टोस, सरकोस और ग्लूकोस होता है जो कि शरीर को तत्काल ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है।
डायबिटीज-
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाल केला बेहद फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम करता है। इसमें मौजूद डाइटेरी फाइबर ब्लड शुगर लेवल के अचानक बढ़ने को नियंत्रित करता है।
इम्यून सिस्टम-
लाल केले में प्रचूर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन बी6 पाया जाता है। जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन बी6 शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की सुरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। जिससे शरीर में एंटीबॉडी मजबूत बनती हैं और शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।
वजन-
वजन बढ़ाने के लिए ही नहीं वजन कम करने में भी लाल केला आपकी मदद कर सकता है। जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उनके लिए लाल केला काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना लाल केले को डाइट में शामिल करने से वजन घटने लगता है। यह डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है। इसका सेवन करने से व्यक्ति को भूख कम लगती है और उसका वजन नियंत्रित होने लगता है। इसे खाने से आंतों के बैक्टीरिया में इम्प्रूवमेंट होता है। यह इम्फेलेमेशन को कम करके मोटापे के रिस्क को भी कम करता है।


Next Story