लाइफ स्टाइल

जानिए नारियल पानी पीने के अन्य फायदे

Tara Tandi
15 Aug 2022 10:40 AM GMT
जानिए नारियल पानी पीने के अन्य फायदे
x
आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। पर्याप्त नींद ने लेने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। पर्याप्त नींद ने लेने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक पर्याप्त नींद ने लेने से अनिद्रा का खतरा बढ़ जाता है, जिसे अंग्रेजी में Insomnia कहा जाता है। जानकारों की मानें तो खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या होती है। इसके अलावा, देर रात तक मोबाइल चलाने से भी नींद में खलल पैदा होती है। इसके लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले नारियल पानी पिएं। इससे अनिद्रा की शिकायत दूर हो जाती है। आइए, रात में नारियल पानी पीने के अन्य फायदे जानते हैं -

वजन घटाने में मददगार
नारियल पानी पीने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि 250 ग्राम नारियल पानी में महज 40 कैलोरी होती है। रात के समय में नारियल पानी पीने से शरीर में फैट जमा नहीं होता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ने से फैट बर्न होता है। इसके लिए मोटापे से परेशान लोग रात के समय नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।
त्वचा के लिए लाभकारी
इसमें cytokines, प्रोटीन, लॉरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लॉरिक एसिड त्वचा को संक्रमण से बचाता है। साथ ही मुहांसे से भी निजात दिलाता है। इसके लिए रोजाना रात में सोते समय नारियल पानी जरूर पिएं।
अनिद्रा में राहत
नारियल पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इससे तनाव में आराम मिलता है। अनिद्रा और उच्च रक्तचाप का मुख्य कारण तनाव है। इसके लिए रोजाना रात के समय सोने से पहले नारियल पानी जरूर पिएं
Next Story