लाइफ स्टाइल

जानिए स्वस्थ और तरोताजा रहने के लिए आपको कितनी बार नहाना चाहिए

Tara Tandi
21 July 2022 9:43 AM GMT
जानिए स्वस्थ और तरोताजा रहने के लिए आपको कितनी बार नहाना चाहिए
x
इसमें कोई शक नहीं है कि सुबह नहाना तरोताजा होने और दिन की शुरुआत करने का एक सबसे बढ़िया तरीका है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इसमें कोई शक नहीं है कि सुबह नहाना तरोताजा होने और दिन की शुरुआत करने का एक सबसे बढ़िया तरीका है। हालांकि कई लोग रात को सोने पहले नहाना पसंद करते हैं ताकि दिनभर की थकावट दूर हो सके। रोजाना नहाना आपके नजरिये से बेहतर हो सकता है लेकिन विज्ञान इससे सहमत नहीं है।

विज्ञान मानता है कि रोजाना नहाना जरूरी नहीं है। इसके बजाय आप शरीर के केवल तीन अंगों को धो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि स्वस्थ और तरोताजा रहने के लिए आपको कितनी बार नहाना चाहिए और किन रोजाना सिर्फ किन तीन अंगों की सफाई करनी चाहिए।
एक रिपोर्ट के अनुसार, बार-बार नहाना आपकी त्वचा को अच्छे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। उदाहरण के लिए, यह आपकी त्वचा को शुष्क कर सकता है, खासकर यदि आप किसी केमिकल वाले पदार्थ या साबुन का उपयोग करते हैं। इसके अलावा इससे बॉडी ऑयल, लिपिड और बैक्टीरिया खत्म हो सकता है, जो आपकी त्वचा को सूजन से ब्चानते हैं और एक चिकनी बनावट बनाए रखते हैं।
कितनी बार नहाना चाहिए
एक रिपोर्ट में फेमस डॉक्टर क्रिस ने बताया कि रोजाना नहाना आपके लिए बुरा है क्योंकि यह त्वचा पर रहने वाले बैक्टीरिया को धो देता है। इसके अलावा रोजाना नहाने से न सिर्फ त्वचा बल्कि बालों के लिए भी नुकसान होता है। डॉक्टर का मानना है कि अत्यधिक शैंपू करने से आपके बाल रूखे हो सकते हैं और उनका रंग फीका पड़ सकता है। इसलिए, कई त्वचा विशेषज्ञ हर दूसरे दिन, या प्रति सप्ताह 2 से 3 बार स्नान करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा हर दूसरे दिन या उससे ज्यादा समय बाद ही शैम्पू करना सही विचार है।
अपने अंडरआर्म को धोएं
अपने शरीर को सिर से पैर तक साबुन और पानी से धोने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, अंडरआर्म क्षेत्र में पूरी तरह से स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। डॉक्टर सैंडी स्कोट्निकी का मानना है कि बगल के साथ तीन अंगों को धोना जरूरी है ताकि एक्जिमा जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
कमर को धोना है जरूरी
नमक और क्लोरीन, फ्लोराइड और कीटनाशकों जैसे रसायनों से युक्त पानी से नहाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए अंडरआर्म के साथ कमर के हिस्से की सफाई भी पर्याप्त है। बगल की तरह ग्रोइन हिस्से में बाल और फंगस बढ़ने का खतरा अधिक होता है। संक्रमण से बचने के लिए आपको इस प्राइवेट बॉडी पार्ट को रोजाना धोने की जरूरत है।
पैरों की भी सफाई है जरूरी
आपको पूरे शरीर को धोने की बजाय रोजाना अपने पैरों को जरूर धोना चाहिए। अगर आप नंगे पैर हैं तो आपके पैर गंदगी जमा करते हैं और यदि आप मोजे या जूते पहनते हैं तो बैक्टीरिया आसानी से पैदा हो सकते हैं, जो फंगल इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं।
Next Story