लाइफ स्टाइल

जानिए डायबिटीज में मसल्स बनाने के हेल्दी टिप्स

Tara Tandi
6 Aug 2022 10:19 AM GMT
जानिए डायबिटीज में मसल्स बनाने के हेल्दी टिप्स
x
अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं और आपको लगता है कि एक्सरसाइज और मसल्स बिल्डिंग आपके लिए नहीं है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं और आपको लगता है कि एक्सरसाइज और मसल्स बिल्डिंग आपके लिए नहीं है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं। कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखकर आप भी मसल्स बना सकते हैं और अच्छी बॉडी पा सकते हैं। यहां बताए गए कुछ ईजी वर्कआउट्स करें ट्राय, जिनकी हेल्प से डायबिटीज के साथ मसल्स बिल्ड भी की जा सकती है।

1. स्क्वाट
हाथ से लेकर पैर तक की मसल्स बिल्ड होती है और साथ ही इससे एक्स्टा फैट भी कम होता है इन जगहों की। शुरुआत में इसे करना इतना आसान नहीं होगा लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास से आप इसे सही तरीके से और ज्यादा बार कर पाएंगे। इस एक्सरसाइज को 2 से 3 सेट में करें। बीच में 1 मिनट का रेस्ट करें।
2. लंजेस
मसल्स बनाने के लिए आप लंजेस एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप 4 के सेट से शुरुआत कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को मसल्स एक्सरसाइज करने के लिए स्लो स्पीड से एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है।
3. कॉर्डियो एक्सरसाइज
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए कॉर्डियो बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है। उसमें भी सीढ़ी चढ़ना। सीढ़ी चढ़ने से फैट और कैलोरी तो बर्न होती ही है साथ ही मसल्स भी बनती हैं।
डायबिटीज में मसल्स बनाने के हेल्दी टिप्स
- हेल्दी फैट्स का सेवन करें। इसके लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन कर सकते हैं।

- अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें। आपको कसरत से पहले और बाद में शुगर लेवल जरूर चेक करना चाहिए।

- अपनी डाइट में सीमित कार्ब्स लें और प्रोटीन की कमी न होने दें।

- फैट फ्री डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- कसरत के बाद आप हेल्दी मील का सेवन करें, जिसमें जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद हों।

- डायबिटीज के मरीजों को कसरत के बाद आराम भी करना चाहिए।

- खाने से 1 घंटा पहले कसरत करें। खाने के तुरंत बाद करने से बचें।

- कसरत पर जाते समय आप अपने साथ फल या नींबू पानी जरूर रखें।

- सबसे जरूरी है डायबिटीज में मसल्स बिल्ड करने के लिए वेट ट्रेनिंग जैसी इंटेंस एक्सरसाइज करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Next Story