लाइफ स्टाइल

Kidney: इन फलों का करे सेवन किडनी बनी रहेगी हेल्दी

Sanjna Verma
12 Aug 2024 9:41 AM GMT
Kidney: इन फलों का करे सेवन किडनी बनी रहेगी हेल्दी
x
Kidney Health Tips किडनी स्वास्थ्य संबंधी सुझाव: किडनी शरीर का एक जरूरी अंग है। अगर इसके काम करने के तरीके में समस्या आए तो ये इंटरनल सिस्टम के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। किडनी का काम होता है शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालना और शरीर को कई बीमारियों से दूर रखना। अगर यह गंदगी बाहर नहीं निकलती है, तो कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर और किडनी स्टोन जैसी परेशानी हो सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि किडनी हमेशा
healthy and strong
बनी रहें तो इन 5 फलों को खाना शुरू कर दें किडनी के स्वास्थ्य के लिए हाई एंटीऑक्सीडेंट गुणों और कम फॉस्फोरस और सोडियम वाले फलों को खाने की सलाह दी जाती है।
अनार
अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये ब्लडप्रेशर में सुधार कर सकता है। वहीं ये कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है और हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है और फॉस्फोरस और सोडियम की मात्रा कम होती है।
सेब
सेब में भी पोटेशियम और फास्फोरस कम होता है, ऐसे में इसे किडनी की सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है। अगर आपको कब्ज के लक्षण हैं तो आप कच्चे सेब या उबले हुए सेब भी खा सकते हैं। इसमें विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है।
खट्टे फल
संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल खाना बढ़िया हैं। ये विटामिन सी का अच्चा स्रोत होते हैं। वहीं किडनी की पथरी को होने से रोकने में मदद करते हैं।
पपीता
किडनी और पाचन के लिए ये बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी,
Antioxidants
और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। पपीते में फाइबर भी होता है।
बेरीज
बेरीज किडनी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इनमें सोडियम और फास्फोरस कम होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में विटामिन सी, मैंगनीज, फोलेट, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर भरपूर होता है।
Next Story