- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Khajoor Gud ka...
लाइफ स्टाइल
Khajoor Gud ka Rasgulla: सर्दियों में घर पर बनाएं सुपर टेस्टी, हेल्दी और रसदार खजूर-गुड़ के रसगुल्ले
Sarita
15 Nov 2025 10:42 AM IST

x
Khajoor Gud ka Rasgulla: ठंड के दिनों में अगर आप कुछ ऐसा हेल्दी और टेस्टी डेजर्ट ढूंढ रहे हैं जो स्वाद के साथ सेहत भी दे, तो खजूर-गुड़ का रसगुल्ला जरूर ट्राई करें. इसके पोषक तत्व एनर्जी देने के साथ ही शरीर को गर्माहट भी देते है. सबसे खास बात, खजूर एक नेचुरल स्वीटनर है, इसलिए डायबिटिक लोग भी इसे सीमित मात्रा में एक बेहतर ऑप्शन के रूप में ले सकते हैं. नरम, रसदार और बेहद स्वादिष्ट यह रसगुल्ला इतना हेल्दी और आसान है की आप इसे बार बार खाना चाहेंगे. तो आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी|
विंटर में खाने के लिए टेस्टी और हेल्दी मिठाई:
खजूर-गुड़ के रसगुल्ले बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?
टोंड दूध – 500 ml
सिरका या नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
खजूर का गुड़ – 1 कप
पानी – 2 1/2 कप
विंटर स्पेशल खजूर-गुड़ के रसगुल्ले कैसे बनाएं?
1. सबसे पहले एक भारी बर्तन में दूध उबल लें. जब दूध उबाल जाए तो गैस बंद करके उसमें सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर 2 मिनट के लिए ढक दें ताकि दूध फट जाए.
2. अब फटा हुआ दूध गीले कपड़े वाली छलनी में डालें और कपड़ा दबाकर सारा पानी निकाल लें. फिर कपड़े को मोड़कर ऊपर भारी चीज रख दें ताकि एक घंटे में नरम छेना तैयार हो जाए.
3. इसके बाद एक बर्तन में गुड़ और पानी डालें और उसे गैस पर रखकर गरम होने दें.
4. जब तक चाशनी गरम हो रही हो, तब तक छेने को एक थाली में रखें और उसे हाथ से अच्छी तरह मसलें ताकि वह एकदम चिकना हो जाए.
5. छेना चिकना होने पर उससे बराबर आकार की गोलियां बना लें और अगर गोलियों में दरार दिखे तो छेने को थोड़ा और मसलें. चाशनी उबलने पर उसे छानकर फिर मीडियम आंच पर रखें.
6. अब सभी गोलियां चाशनी में डालें और उन्हें 15–20 मिनट तक पकाएं. फिर गैस बंद करके तैयार मिठाई को एक बाउल में निकालें और परोसें|
TagsKhajoor GudRasgullaसर्दियोंटेस्टीहेल्दीखजूर-गुड़रसगुल्लेKhajoor-Jaggery Rasgullawintertastyhealthydate-jaggeryrasgullas जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday
Next Story





