- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- योगासन करने से पहले इन...

x
नई दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए योग एक अच्छा माध्यम माना जाता है। नियमित योग अभ्यास से शरीर को सक्रिय रखने और मानसिक शांति पाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, योग का पूरा लाभ उठाने के लिए केवल आसन करना ही काफी नहीं है, बल्कि अभ्यास से पहले कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। आयुष मंत्रालय ने योग अभ्यास से जुड़े ऐसे ही कई दिशा-निर्देश बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर अभ्यास को अधिक सहज और सुरक्षित बनाया जा सकता है।
योग के सामान्य नियमों में सबसे पहले स्वच्छता का महत्व बताया गया है। इसका मतलब शरीर के साथ-साथ अभ्यास के आसपास के वातावरण और मन को भी स्वच्छ और शांत रखना है। योग हमेशा ऐसी जगह पर करना चाहिए, जहां शोर-शराबा कम हो और व्यक्ति बिना किसी परेशानी के अपना ध्यान अभ्यास पर लगा सके।
योग करने से पहले शरीर और मन को आराम की स्थिति में रखना चाहिए। जल्दबाजी या अत्यधिक थकान में योगाभ्यास करने से बचना बेहतर है। इसके अलावा अभ्यास शुरू करने से पहले शौच करना जरूरी है, ताकि पेट हल्का रहे और अभ्यास के दौरान किसी तरह की असहजता न हो।
अभ्यास के दौरान आरामदायक कपड़े पहनना भी जरूरी है। हल्के और ढीले सूती कपड़े शरीर को आसानी से हिलाने-डुलाने में मदद करते हैं। योगाभ्यास करने के लिए योग मैट, दरी, गद्दे या मुड़े हुए कंबल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जमीन पर बैठने और आसन करने में सुविधा रहती है।
योग हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होता। अगर किसी को पुरानी बीमारी, शरीर में लगातार दर्द या दिल से जुड़ी समस्या है, तो योगासन शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग्य योग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही आसनों का चुनाव करना जरूरी है।
इसी तरह गर्भावस्था के दौरान भी योग अभ्यास को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसी स्थिति में योग विशेषज्ञ की सलाह से उपयुक्त अभ्यास करना बेहतर रहता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





