- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Jowar Cutlet Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Jowar Cutlet Recipe: हेल्दी और टेस्टी खाने के लिए बेस्ट हैं ज्वार से बने ये कटलेट
Sarita
23 April 2025 12:59 PM IST

x
Jowar Cutlet Recipe: आज हम आपके लिए आए हैं एक ऐसी रेसिपी जो आपकी क्रेविंग को तो कंट्रोल में करेगा ही साथ ही यह हेल्दी भी है. इस रेसिपी को बनाने में तेल ना के बराबर लगता है. हम बात कर रहे हैं ज्वार कटलेट की. ज्वार सेहत के लिए फायदेमंद होता है. ग्लूटेन फ्री और लो कैलोरी ज्वार, इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह कटलेट हरी सब्जियों के साथ मिलकर हैं. तो आइए जानते हैं ज्वार के आटे की कटलेट बनाने की रेसिपी.
ज्वार कटलेट के सामग्री :
ज्वार का आटा- 1 कप
कद्दूकस की हुई गोभी- 1/2 कप
कटा हुआ प्याज- /2 कप
कद्दूकस की हुई गाजर- 1/2 कप
कटी हुई धनिया पत्ती- 1/4 कप
लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
जीरा पिसा हुआ- 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
काली मिर्च- 1/4 छोटा चम्मच
दही- 2 बड़े चम्मच
अमचूर पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
तेल- 2 बड़े चम्मच
ज्वार के कटलेट बनाने के लिए पहले ज्वार के आटे में सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
इसके बाद पानी लेकर इसको गूंध लें.
इसके बाद गुधें हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर इसे बीच से दबाकर चपटा कर लें.
अब एक पैन में तेल डालकर इन्हें दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउ होने तक सेंक लें.
आपके ज्वार के कटलेट बनकर तैयार हैं.
अब इसे अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें|
TagsJowar Cutletहेल्दीटेस्टीज्वारकटलेटJowar CutletHealthyTastyJowarCutletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





