लाइफ स्टाइल

इसके सेवन से दुबलेपन की समस्या दूर

Khushboo Dhruw
18 Jan 2023 12:58 PM GMT
इसके सेवन से दुबलेपन की समस्या दूर
x
किशमिश में कैलोरी की बहुत मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से वजन बढ़ता है।

गलत खानपान, तनाव और अत्यधिक आराम के चलते कुछ लोग मोटापे तो कुछ लोग दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं। इसके लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। मोटापा अत्यधिक जंक फूड के सेवन से होता है। वहीं, दुबलेपन की समस्या तनाव, भूख कम लगना, समय पर खाना नहीं खाना, पोषण की कमी की वजह से होती है। इसके लिए संतुलित आहार के साथ वर्कआउट जरूरी है। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं, तो रोजाना दूध में मिलाकर ये चीजें पिएं। इसके सेवन से दुबलेपन की समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं-


किशमिश वाला दूध पिएं

किशमिश में कैलोरी की बहुत मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से वजन बढ़ता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने दूध में उचित मात्रा में किशमिश मिलाकर सेवन करें। किशमिश दूध पीने से बहुत जल्द असर देखने को मिलता है। आप किशमिश के अलावा सूखे मेवे यानी खजूर का भी सेवन कर सकते हैं।

शहद वाला दूध पिएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शहद वाला दूध पीने से वजन तेजी से बढ़ता है। रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। आप डॉक्टर से सलाह लेकर दिन में दो बार शहद युक्त दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे जल्द असर देखने को मिलेगा।

शतावरी दूध पिएं

अगर आप दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं और तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो शतावरी दूध का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोते समय सुबह में एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच शतावरी पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से महज कुछ हफ्तों में वजन बढ़ जाता है। साथ ही डाइट में केले, चिकन, सोयाबीन और अंडे जरूर शामिल करें। इनमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।


Next Story